scriptकर्मचारियों का तीन करोड़ बकाया, प्रशासन ने सील की कंपनी | raisen, karmchariyon ka nahi diya vetan to prashasan ne dala tala | Patrika News
रायसेन

कर्मचारियों का तीन करोड़ बकाया, प्रशासन ने सील की कंपनी

आरबीआर और रालसन कंपनी को श्रमायुक्त के निर्देश पर तहसीलदार ने किया सील।

रायसेनOct 28, 2021 / 09:56 pm

praveen shrivastava

,

कर्मचारियों का तीन करोड़ बकाया, प्रशासन ने सील की कंपनी,कर्मचारियों का तीन करोड़ बकाया, प्रशासन ने सील की कंपनी

मंडीदीप. औद्योगिक शहर मंडीदीप में कर्मचारियों का करोड़ों रुपय दबाकर बैठी दो कंपनियों को प्रशासन ने बुधवार को सील कर दिया। मामला क्षेत्र की आरबीआर और रालसन कंपनी का है जिन पर कर्मचारियों का करीब 3.5 करोड़ रु बकाया है। उक्त कंपनियों को सील करने के निर्देश श्रमायुक्त भोपाल द्वारा जारी किए गए थे, जिस पर गौहरगंज तहसीलदार निकिता तिवारी ने उक्त कार्यवाही की।
आरबीआर और रालसन कंपनी प्रबंधन ने कंपनी बंद करने से पूर्व अपने यहां कार्यरत कर्मचाियों को वर्षो से वेतन सहित अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किया था। जिसके चलते कर्मचारियों ने श्रम कार्यालय का दरबाजा खटखटाया और वेतन का भुगतान कराने की मांग की थी। श्रमायुक्त ने 21 अक्टूबर को एक नोटिस जारी कर कर्मचारियों को करीब 3.5 करोड़ रुपए बकाया का भुगतान करने के आदेश दिए थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा इसकी अनदेखी की गई। इसके चलते श्रमाायुक्त के निर्देश पर गौहरगंज तहसीलदार निकिता तिवारी, मंडीदीप थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने कंपनी की कुर्की करके सील कर दिया।
इनका कहना है
उप श्रमायुक्त के निर्देश पर कर्मचारियों की करीब 3.5 करोड़ की राशि की वसूली के लिए आरअीबार कंपनी की कुर्की करते हुए सील किया है।
निकिता तिवारी, तहसीलदार गौहरगंज
—————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो