scriptपति-पत्नी से लूटपाट कर रहे लुटेरों ने चलाई गोली | raisen, lutero ne chalai goli | Patrika News
रायसेन

पति-पत्नी से लूटपाट कर रहे लुटेरों ने चलाई गोली

महिला के कमर में लगी गोली, गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर।

रायसेनFeb 19, 2021 / 11:14 pm

praveen shrivastava

पति-पत्नी से लूटपाट कर रहे लुटेरों ने चलाई गोली

पति-पत्नी से लूटपाट कर रहे लुटेरों ने चलाई गोली

बेगमगंज. निकटवर्ती ग्राम देवलापुर में पंडा के पास अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर ग्राम लोहर्रा से आए पति पत्नी जब वापस हो रहे थे, तब मोटरसाइकिल से आए लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर लुटेरों ने गोली चला दी। जो महिला के दाहिनी तरफ कमर में लगी। उसके बाद लुटेरे भाग गए। घायल महिला को लेकर पति किसी तरह थाने पहुंचा। यहां से तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर आरके बलैया ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया है। पुलिस लुटेरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित अहिरवार अपनी पत्नी बेनी बाई अहिरवार आयु 25 वर्ष को घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए निकटवर्ती ग्राम देवलापुर में पंडा को दिखाने के लिए बाइक से आए थे। वह अपने घर से सुबह 10 बजे के करीब चले थे रात करीब 8:30 बजे जब वह वापस हो रहे थे, इस दौरान वे रास्ते में रुके, इतने में पीछे से मोटरसाइकिल से आए 3 लोगों ने महिला के गले का मंगलसूत्र, हार, कानों के बुंदे और उसके पास रखे 900 रुपए तथा पति के पास नगद रकम थी वह छीन ली। पति पत्नी द्वारा विरोध करने पर झूमा झटकी हो गई। इसी बीच लूटपाट करने वाले तीनों व्यक्ति जो आपस में एक दूसरे को अनुरोध, गुलटे और हुकम के नाम से पुकार रहे थे, उनमें से किसी एक ने कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली महिला की कमर में लगी। गोली लगते ही महिला बेहोश हो गई, यह देख लुटेरे भाग खड़े हुए। रोहित किसी तरीके से पत्नी को होश में लाकर सीधा पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
पूछताछ में बेनी बाई और रोहित ने तीनों लुटेरों को अनजान बताया। पूर्व की कोई रंजिश होना भी नहीं बताई। घटना की हकीकत जानने के लिए थाना प्रभारी इंद्राज सिंह दल बल के साथ रोहित को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। घटना के बारे में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Home / Raisen / पति-पत्नी से लूटपाट कर रहे लुटेरों ने चलाई गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो