scriptमंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या | raisen, mandir ke pujari ki hatya | Patrika News
रायसेन

मंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

गांव के मानसिक बीमार युवक पर शक, तलाश में लगी पुलिस।

रायसेनFeb 27, 2021 / 08:05 pm

praveen shrivastava

मंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

दीवानगंज. ग्राम नरखेड़ा के करीब एक मंदिर के पुजारी की शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बारदात के समय पुजारी सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया। शक के आधार पर पुलिस और ग्रामीण गांव के ही एक मानसिक बीमार युवक की तलाश कर रहे हैं। जो गांव से गायब है।
जानकारी के अनुसार नरखेड़ा में एक मंदिर का निर्माण चल रहा है। जिसका निर्माण करा रहे निनोद निवासी 70 वर्षीय बद्री प्रसाद शर्मा पिता मिश्री लाल शर्मा 25 साल से मंदिर पर ही रहे थे। शुक्रवार रात नौ बजे तक गांव के जवाहर लाल सिंह और तेजराम सिंह पुजारी के साथ मंदिर पर थे। रात नौ बजे वे घर चले गए और पुजारी बद्रीप्रसाद अपने तखत पर सो गए। शनिवार सुबह सात बजे बजे प्यारे लाल कुशवाहा मंदिर पर पहुंचा तो उसने महाराज को मृत पाया। उसने तुरंत गांव में आकर घटना के बारे में सुरेश लोधी को बताया। फिर गांव के लोग मंदिर पर गए, ग्रामीणों ने दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर दुबे सहित सलामतपुर से पुलिस बल पहुंचा, इसके बाद रायसेन से भी अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बद्री प्रसाद शर्मा शिव पार्वती मंदिर आसपास के गांव से चंदा कर बना रहे थे। मंदिर बनाने को लेकर शुक्रवार को पास में ही रहने वाले मुन्ना कोरी से उनकी बहस हुई थी। इसके अलावा गांव का ही संजु बंशकार पुत्र बटन लाल बंशकार कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। जो पहले भी कुछ लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर चुका है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और कुछ ग्रामीण संजु बंशकार की तलाश में लगे रहे। संजु सुबह से ही गांव से गायब है, उसके पहाड़ी पर जाने की संभावना के चलते पुलिस देर शाम तक उसे पहाड़ पर तलाशती रही।
————————
मंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Home / Raisen / मंदिर पर सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो