scriptमिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर | raisen mitti me dabe majdur | Patrika News
रायसेन

मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर

निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास हुआ हादसा।

रायसेनFeb 22, 2020 / 08:27 pm

praveen shrivastava

मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर

मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर

मंडीदीप. शहर में निर्माणाधीन रेल्वे अंडर ब्रिज की साइट पर करीब 8 फीट गहरी खाई में काम कर रहे तीन मजदूरों पर भरभरा कर मिट्टी गिर गई। जिसमें दबने से वह बुरी तरह घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। हादसा हो जाने के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया था।
रेलवे द्वारा नगर में अंडर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसका काम भोपाल की सीमा इंटरप्राइजेज कर रही है। कंपनी द्वारा यहां ब्रिज के लिए कॉटन वॉल उठाई जानी है। जिसके लिए 2 मीटर गहरी खुदाई की जा रही है। शनिवार को मजदूर खुदाई का ही काम रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी फस्र्ट पर्सन जसवंत सिंह ने बताया कि रोज की तरह सुबह से मजदूर अपने काम में लगे थे। सुबह 10 बजे के आसपास राजू 25 वर्ष उसकी पत्नी भूरी 21 वर्ष और एक अन्य मजदूर खेमा 40 वर्ष अंडर ब्रिज के पास मिट्टी खोदने का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक सवा 10 बजे के करीब फावड़े से खुदाई करते समय पीछे की ओर से बड़ा मिट्टी का ढेर इन मजदूरों पर भरभरा कर गिर गया। जिसमें वह पूरी तरह से दब गए थे। उनके शरीर का कोई भी अंग दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे चीख-पुकार के साथ अफरा तफरी मच गई थी। पास में ही काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़कर आए और तेज तेज हाथ चलाकर गेती एवं फावड़े की मदद से लगभग 7-8 मिनट में अपने साथियों को बाहर निकाला। यदि थोड़ी बहुत देर और हो जाती तो राजू का बचना मुश्किल हो जाता। इसी बीच किसी ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन वह 15 मिनट तक नहीं आई। एंबुलेंस के आने में देरी होते देख एक निजी वाहन से तीनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजू और भूरी को भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के प्रभारी डॉ. बीएस मैना ने बताया कि राजू और भूरी को सीने और पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं। जिससे दोनों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस कारण दोनों को हायर सेंटर भोपाल रेफर कर दिया। जबकि खेमा जिसे कमर में अंदरूनी चोटें आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
इनका कहना है
ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। केवल एक मजदूर फिसलकर गिर गया था। जिसकी उपचार के बाद छुट्टी कर दी है।
आजिम खान, साइट मेंनेजर ठेका कंपनी
खुदाई करते समय मिट्टी धसकने से 3 मजदूर दब गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सुशील शर्मा, सब इंजीनियर पमरे भोपाल
मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर
मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर
मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर

Home / Raisen / मिट्टी धसने से तीन मजदूर दबे, भोपाल रेफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो