scriptनम आखों से दी भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई | raisen, nam anlhon se di maa durga ko vidai | Patrika News
रायसेन

नम आखों से दी भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई

निकला चल समारोह जगह जगह हुआ स्वागत।

रायसेनOct 16, 2021 / 09:09 pm

praveen shrivastava

नम आखों से दी भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई

नम आखों से दी भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई

गैरतगंज. विजयदशमी के पर्व पर नगर हिन्दू उत्सव समिति के नेतृत्व में विजयादशमी पर चल समारोह निकाला गया। जिसमें श्रीबजरंग अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रदर्शन करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पर पूजा कर अखाड़े की शुरूआत की गई। चल समारोह में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूप रथ पर विराजमान होकर चल रहे थे। मिर्जा एहतेशाम बेग द्वारा हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी का स्वागत श्रीफल देकर एवं तिलक लगा कर किया गया। दशहरा कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. प्रभुराम चौधरी थे। चौधरी ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने सभी अखाड़ा प्रमुखो और झांकी समितियों को स्मृर्ति चिन्ह भेंट किए।
चलसमारोह में नंदनी नगर उत्सव समिति की बालिकाओं ने लेजम और मोटरसाइकिल पर कर्तव्य दिखाए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। नौ दिनों तक भक्तों ने मां भगवती की सेवा के बाद माता को नम आंखों से विदा दी। बीना नदी घाट पर प्राशासन की मौजूदगी में आरती पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील सोनी, मंदिर समिति अध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, कार्यक्रम मंच अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व अध्यक्ष अशोक ठाकुर, गगन राजपूत, गिरीश चंदेल, मंच सचांलक नरेंद्र पाल सिंह, मनोज शर्मा, मनोज पठया, श्रीराम ठाकुर, बकील सिंह ठाकुर, जवाहर सिंह चंद्रवंशी, प्रकाश पठया, छतरसिंह पटेल, नंदकिशोर पटेल, उत्तम चंद जैन, कृपाल श्रीवास्तव, प्रवेंद्र ठाकुर, संजय द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
————

Home / Raisen / नम आखों से दी भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो