scriptहर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा से गूंजा रायसेन | Raisen resonated with the tricolor from house to house | Patrika News
रायसेन

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा से गूंजा रायसेन

जगह-जगह रैलियां निकालकर दिया तिरंगा फहराने का संदेश

रायसेनAug 11, 2022 / 12:46 am

chandan singh rajput

जगह-जगह रैलियां निकालकर दिया तिरंगा फहराने का संदेश

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा से गूंजा रायसेन

रायसेन. हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोडऩे के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन नगर में कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में तीन जगह कलेक्ट्रेट कार्यालय, शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय पाटनदेव तथा पुरातत्व संग्राहलय से एक साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कलेक्टर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी अधिकारीए कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गों से होते हुए सागर तिराहे पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

रैली के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सभी नागरिक अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। कलेक्टर दुबे ने तिरंगा झंडा संहिता की जानकारी दी तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे की अपील की।

 

वंदेमातरम् के नारों से गूंजा नगर
बेगमगंज. क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कस्बा बम्हौरी, साईंखेड़ा, सियरमऊ, सुल्तानगंज, बेगमगंज नगर में तिरंगा बाइक रैली निकाली। यह आयोजन पूरे विधानसभा स्तर पर किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम से नगर गुंज गया। युवाओं ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुर्गेश प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर भी उपस्थित रहे। बेगमगंज के दशहरा मैदान स्थित मांगलिक भवन में यात्रा का समापन हुआ।

जहां विधायक रामपाल सिंह ने 13 सेे 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने और अन्य साथियों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, राकेश भार्गव, बृजेंद्र बड़ेदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदर्श शर्मा, डॉ. जितेंद्र तोमर, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, रामकुमार घोसी, शैलेंद्र यादव, हर्षित साहू, कृष्णकांत आचार्य आदि मौजूद रहे।

भाजपा मंडल ने निकाली बाइक रैली
दीवानगंज. बुधवार को नगर में भाजपा मंडल ने बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। बाइक रैली स्थानीय फैक्ट्री चौराहा से शुरू होकर नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए ग्राम अंबाड़ी, सेमरा से होते हुए बेरखेड़ी चौराहा, मुक्तापुर और सांची तक पहुंची। संतोष शर्मा कहा कि बाइक रैली के माध्यम से समाज के लोगों को जागृत कर रहे हैं और आह्वान कर रहे हैं कि निश्चित रूप से हम सभी अपने-अपने घर पर तिरंगा फाहराएं। देश के अमर सेनानियों को याद करें और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। रैली में सरपंच कालूराम मीणा, अमित राघव, रामदयाल लोधी, चंद्र मोहन तिवारी, रवि बेदी, हर गोविंद अहिरवार, मोहन सिंह ठाकुर, पवन प्रजापति, सुरेंद्र नायक, संदीप मीणा, जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Home / Raisen / हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा से गूंजा रायसेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो