scriptहम सभी का यही उद्देश्य भाजपा बने सर्वव्यापी, लोकव्यापी, जनव्यापी | This objective is to make BJP omnipresent, popular, people-wide. | Patrika News
रायसेन

हम सभी का यही उद्देश्य भाजपा बने सर्वव्यापी, लोकव्यापी, जनव्यापी

विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल की कार्यशाला आयोजित, बूथ मजबूत करने पर हुई चर्चा

रायसेनJan 20, 2022 / 11:56 pm

chandan singh rajput

विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल की कार्यशाला आयोजित, बूथ मजबूत करने पर हुई चर्चा

हम सभी का यही उद्देश्य भाजपा बने सर्वव्यापी, लोकव्यापी, जनव्यापी

बेगमगंज. नगर में गुरुवार को भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंडल विस्तारक शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि मंडल विस्तारक ब्रजगोपाल लोया, प्रभाकर मेहरा, अनिल रघुवंशी, राधेलाल रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कुलदीप बिश्नोई, कमल सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, जगन्नाथ यादव, जगदीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी मौजूद रहे।

इस दौरान मंडल विस्तारकों ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामपाल सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, लोकव्यापी, जनव्यापी बने। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के अनेक संगठन शिल्पियों ने अपना पूरा जीवन संगठन के विस्तार में लगा दिया, जिनकी वजह से आज भाजपा वट वृक्ष के रूप में स्थापित है। भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं। हमें अपने प्रत्येक बूथों में संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करना और बूथ में वोटों का प्रतिशत बढ़े इस रणनीति के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने बूथ पर जाएं तो राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर संवाद करें।

इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल ने एलईडी के माध्यम से इस अभियान में बूथ विस्तारक के साथ जाने वाले एप संचालकों मोबाइल पर संपादित किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बूथ के प्रमुख लोगों को संगठन नाम के एप डाउनलोड करवाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शुभम दुबे ने किया।

विधानसभा क्षेत्र की बूथ विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला
बरेली. बुधवार को शुभानंद गार्डन में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ विस्तारक कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राव उदयप्रताप सिंह सहित पूर्व विधायक रामकिसन पटेल एवं सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो