scriptजमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन की मौत आधा दर्जन घायल | Three killed in land dispute | Patrika News
रायसेन

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन की मौत आधा दर्जन घायल

आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

रायसेनJun 21, 2019 / 02:19 pm

Amit Mishra

news

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन की मौत आधा दर्जन घायल

रायसेन. जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूढ़ादेव में गुरुवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रायसिक और धानक समाज के बीच हुए संघर्ष में जमकर हथियारों का प्रयोग हुआ। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। जिसमें रायसिक समाज के दो और धानक समाज के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करते हुए घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासन के जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

raisen

अस्पताल में इलाज चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि बाड़ी थाना के ग्राम डूढ़ादेव में जमीन की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें राजू, राजेश ओर मोहन नाम के युवकों को गंभीर हालत के चलते भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का भोपाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

दो पक्षों के बीच जमकर हुई थी मारपीट
इसक पहले 22 मार्च 2019 को जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर सिलवानी थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हुए, वहीं लगभग दो दर्जन वाहनों को जला दिया गया था। इतना ही नहीं संघर्ष को शांत करने पहुंची पुलिस को भी इसका शिकार होना पड़ा था। मारपीट में टीआई सहित एक आरक्षक घायल हो गया था। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था।

 

injured

वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया
जानकारी के अनुसार सिलवानी तहसील के आदिवासी बाहुल्य एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर आदिवासी समुदाय और यादव समाज के बीच हुए विवाद में गुस्साए ग्रामीणों ने एक पक्ष के साथ जमकर मारपीट की थी। गांव में खड़ी जेसीबी, जीप व दुपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।


खूनी संघर्ष में बदल गया था
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की थी। जिसमें टीआई संजय पाठक व आरक्षक मयंक घायल हो गए थे। संघर्ष से पहले छेड़छाड़ की घटना के बाद मामूली विवाद हुआ था। जो समझाइश पर शांत हो गया था। लेकिन बाद में फिर विवाद बढ़ गया था, जो खूनी संघर्ष में बदल गया था। दोनो ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया था। जिसमें दोनो पक्षों के करीब 12 लोग घयल हो गए थे।

Home / Raisen / जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन की मौत आधा दर्जन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो