scriptविनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत | Three seriously injured in the conflict | Patrika News
रायसेन

विनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत

दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात

रायसेनMar 12, 2021 / 12:25 am

Bharat pandey

विनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत

विनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत

बेगमगंज। ग्राम विनायकपुर में बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में तीन गंभीर घायलों को सागर रैफर किया गया था। बाद में सागर से उन्हें भोपाल रैफर किया गया।

जहां एक निजी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार शाम 4 बजे इलाज के दौरान गंभीर घायल पूर्व सरपंच लालसाहब यादव की मौत हो गई। घटना के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है, पुलिस ने आरोपी पक्ष से दो लोगों को अपनी कस्टडी में ले लिया है, शेष की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के बीच का विवाद पूर्व से चल रहा था जो एक बार फिर बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। प्राणघातक हमले में गंभीर घायल लालसाहब की मौत के बाद गांव में तनाव और बढ़ गया है। इससे एहतियात के तौर पर पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष से राजीव यादव और संजीव यादव को कस्टडी में ले लिया है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। आज सुबह पीएम के बाद लालसाहब का शव विनायकपुर लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस संबंध में एसडीओपी सुनील बरकरे का कहना है कि इलाज के दौरान लाल साहब यादव की मौत हो गई है, दो आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है। शेष की तलाश जारी है।

विनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत

 जमुनिया घाटी के मोड़ पर पलटा ट्रक
सिलवानी। स्टेट हाइवे 44 पर स्थित जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह राशन से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से दो पलटी खाने के बाद पलट गया। ट्रक चालक व हेल्पर को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में ट्रक चालक व हेल्पर को मामूली चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से करीब आठ किलो मीटर दूर जमुनिया घाटी पर सुबह लगभग आठ बजे इंदौर से मध्यान्ह भोजन की सामग्री भर कर सिलवानी आ रहा ट्रक क्रमंाक एमपी 15 एचए 0751 मोड़ पर पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें भरा राशन दूर तक फैल गया।

 

बाइक सवार मवेशी से टकराकर घायल
बेगमगंज। कोलू घाट नाले के पास एक बाइक सवार सडक़ पर अचानक सामने आए मवेशी से टकराकर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया, वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायसेन रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सिलवानी निवासी यूनुस खान अपनी बाइक से किसी कार्य से बेगमगंज आया हुआ था, जब वापस जा रहा था तो कोलू घाट पुल के पास मोड़ पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। जिससे उसके हाथ पैर व सिर में चोट आने पर रायसेन रैफर किया गया।

Home / Raisen / विनायकपुर में पारिवारिक विवाद मेंं घायल की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो