scriptयहां पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, जानिए क्यों…. | Traders protested in raisen | Patrika News
रायसेन

यहां पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, जानिए क्यों….

पुलिसकर्मी द्वारा व्यापारी पर झूमाझटकी का आरोप

रायसेनDec 08, 2017 / 12:13 am

दीपेश तिवारी

raisen news, raisen patrika news, mp patrika news, protest news, vyapari news, raisen police
रायसेन। यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत द्वारा एक व्यापारी के साथ झूमाझटकी करने और उसे कोतवाली ले जाकर बिठा देने से नाराज होकर नगर के व्यापारियों और कुछ भाजपा नेताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाकि व्यापारियों से दुकाने बंद कर व्यापारियों के हित के लिए पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन करने के लिए माइक के जरिए आह्वान किया जा रहा है।
लगभग 50 व्यापारी एकत्र होकर शहर के प्रमुख मार्ग पर घूमते हुए दुकानें बंद करने का आव्हान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी पुलिस के तानाशाहीपूर्ण रवैया को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि पहले भी उनकी मांग पूरी नहीं की गई थी। एक बार फिर व्यापारियों के बहाने भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं, इस बार यातायात प्रभारी के विरुद्ध मोर्चा खोला गया है। उल्लेखनीय है कि यातायात प्रभारी साकेत कुमार अपने अड़ियल रवैया के लिए जाने जाते हैं।
इधर, गांव के विकास में करें सहयोग

रायसेन जिले के कुंडाली में ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाली किस हद तक है, किस तरह ग्रामीण अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यह तस्वीर बुधवार को जिले की मुखिया कलेक्टर भावना वालिम्बे ने खुद अपनी आंखों से देखी। सिलवानी तहसील के ग्राम कुण्डाली को आदर्श ग्राम बनाने के लिए गांव में चौपाल लगाने पहुंची कलेक्टर के सामने ग्रामीणों ने समस्याओं का पुलिंदा खोल दिया। केवल सरकारी योजनाओं के लाभ का इंतजार ही नहीं बल्कि ग्रामीणों को ढेरों समस्याओं से हर दिन सामना करना पड़ता है।
चौपाल में सामने आई समस्याओं को सुनकर कलेक्टर ने खुद गांव का भ्रमण किया और उन रास्तों से भी गुजरीं जहां से ग्रामीण हर दिन परेशानियों में होकर गुजरते हैं। बीच सडक़ पर बहती नाली और गांदे पानी से होकर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने गांव की असली सूरत देखी।
चौपाल में की चर्चा

कलेक्टर भावना वालिम्बे ने चौपाल लगाकर कुण्डाली को आदर्श ग्राम बनाने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समस्याओं के समाधान के बारे में ग्रामवासियों से विस्तार से चर्चा की। चौपाल में जिला पंचायत के सीईओ अमनवीर सिंह बैंस ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Home / Raisen / यहां पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, जानिए क्यों….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो