scriptमैदान में उतरे सीएमएचओ, किसान को खेत में जाकर लगाई वैक्सीन | Vaccine was applied to the farmer by going to the field | Patrika News
रायसेन

मैदान में उतरे सीएमएचओ, किसान को खेत में जाकर लगाई वैक्सीन

रायसेन से बेगमगंज आते समय रास्ते में एक किसान जो अपने खेत में बोवनी कर रहा था उसे दूसरा डोज नहीं लगा था

रायसेनDec 02, 2021 / 12:01 am

chandan singh rajput

रायसेन से बेगमगंज आते समय रास्ते में एक किसान जो अपने खेत में बोवनी कर रहा था उसे दूसरा डोज नहीं लगा था

मैदान में उतरे सीएमएचओ, किसान को खेत में जाकर लगाई वैक्सीन

बेगमगंज. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते पूरा प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। बुधवार को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया। वैक्सीन की दूसरी डोज सौ प्रतिशत लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग का अमला पूरी तरह से जुटा रहा। इस कार्य में सीएचएमओ डॉ. दिनेश खत्री स्वयं मैदान में उतरे। रायसेन से बेगमगंज आते समय रास्ते में एक किसान जो अपने खेत में बोवनी कर रहा था उसे दूसरा डोज नहीं लगा था। इस दौरान उन्होंने वहीं से किसान को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया। वहीं बेगमगंज बस स्टैंड पर बकरा बेच रहे एक युवक को वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया। इसी वैक्सीन से वंचित रहे चूड़ी वाले मोहम्मद सादिक को पहला डोज लगाया गया।

कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी को भी समझे। सीएमएचओ की इस पहल पर स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नपा कर्मचारियों ने भी घूम-घूमकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए केन्द्र पर पहुंचाया।
&लोग कोरोना के खतरे को समझें और सेकंड रोज लगवाने में कोताही नहीं बरतना चाहिए। लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है, इसको लेकर मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही है।
-डॉ. दिनेश खत्री, सीएमएचओ।

प्रत्येक घर पहुंचकर लोगों को किया जागरुक, टीका लगवाएं
सलामतपुर/दीवानगंज. कस्बा दीवानगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अंबाड़ी ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया गया। जिन लोगों ने पहला और दूसरा दोज नहीं लगवाया था उन सभी को दोनों डोज लगाए गए। इसके साथ ही सलामतपुर क्षेत्र में भी वैक्सीनेशन से जुड़े कर्मचारियों ने प्रत्येक घर पहुंचकर लोगों को जागरुक किया और वैक्सीनेशन कराया। इसी तरह दीवानगंज में प्रभारी अब्दुल नईम, संजय जैन शिक्षक, बीएलओ 19 दीवानगंज रीता कुबेर, कल्पना श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, शिक्षक आशीष डिमरी और मान सिंह यादव यदि ने दीवानगंज में घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। सुबह से ही टीम इस कार्य में जुटी रही।

वैक्सीन के दोनों डोज हैं अनिवार्य
बाड़ी. कोरोना महामारी के खिलाफ कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में महावैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र बाड़ी में नगरपालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा के मार्गदर्शन में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। दूसरे डोज से शेष रहे व्यक्तियों को सूची अनुसार कॉल कर सूचित किया जाता है। इसके साथ ही नगर के समस्त वार्डों में मुनादी वाहन से मुनादी कर सूचित किया जा रहा है। सीएमओ द्वारा जागरुकता अभियान के लिए टीम बनाई गई है, जिसमें शामिल संजय सिंह चंदेल, दिनेश उपाध्याय, बद्री प्रसाद शर्मा आदि लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

Home / Raisen / मैदान में उतरे सीएमएचओ, किसान को खेत में जाकर लगाई वैक्सीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो