script17 जुलाई को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रोड शो करेंगे | Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will come to Biaora on July 17 | Patrika News
राजगढ़

17 जुलाई को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रोड शो करेंगे

विस चुनाव सो जोड़कर देखा जा रहा है दौरा, ब्यावरा में बन रहा स्थायी हेलीपैड
 

राजगढ़Jul 13, 2023 / 03:24 pm

Rajesh Kumar Vishwakarma

17 जुलाई को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रोड शो करेंगे

17 जुलाई को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रोड शो करेंगे

ब्यावरा.17 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ब्यावरा आएंगे। ब्यावरा के मुख्य ओल्ड एबी रोड पर वे रोड शो करेंगे, साथ ही पील चौराहा पर सभा को संबोधित भी करेंगे। सीएम के आने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित की है। सिविल अस्पताल परिसर में हेलीपैड बनाया जाएगा।
दरअसल, विस चुनाव को लेकर और अपनी योजनाओं के बेहतर क्रियांवयन के साथ ही अन्य राजनीतिक मेल-मिलाप को लेकर मुख्यमंत्री का यह दौरा बताया जा रहा है। हालांकि सीएम कार्यालय से अभी तक अधिकृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित और प्रशासनि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने हेलीपैड स्थल के बाद रोड- शो वाले मार्ग और संभावित सभा स्थल पीपल चौराहा के नपा कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। हालांकि कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि लगभग तय है कि सीएम सर आएंगे लेकिन फिलहाल अधिकृत कार्यक्रम की डिटेल नहीं आई है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।
ब्यावरा अस्पताल के पीछे बना रहे स्थायी हेलीपैड
जानकारी के अनुसार आगामी विस चुनाव में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों और बड़े नेताओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल के पीछे स्थित खाली जगह में पीडब्ल्यूडी स्थायी हैलीपेड बनवा रहा है। इसका काम गुरुवार से शुरू भी कर दिया गया। अभी तक जितने भी हेलीकॉप्टर यहां आए हैं, अमूमन सभी का हेलीपैड वहीं बना है। अब स्थायी रूप से यहां यह बनाया जा रहा है।
रोड शो भी करेंगे
मुख्यमंत्रीजी के आने का है, वे रोड शो करेंगे और अन्य विधाओं के कार्यक्रम भी करेंगे। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से बात करेंगे।
-ज्ञानसिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष, बीजेपी

हेलीपैड तैयार किया जा रहा है
अस्पताल परिसर के पीछे हैलीपेड तैयार किया जा रहा है। उसका निरीक्षण प्रशासनिक स्तर पर किया गया। एक वीसी होना थी लेकिन कैंसल रही, 17 को उनका आना लगभग तय है।
-हर्ष दीक्षित, कलेक्टर, राजगढ़

Home / Rajgarh / 17 जुलाई को ब्यावरा आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रोड शो करेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो