scriptसफाई कामगारों की समस्याओं को सुना | Cleaning workers heard the problems | Patrika News
राजगढ़

सफाई कामगारों की समस्याओं को सुना

बुधवार दोपहर दो बजे पचोर रेस्ट हाउस
पर सफाई  कामगारों की बैठक प्रदेश सफाई  कामगार आयोग प्रदेश मंत्री जटाशंकर करोसिया
ने ली। इस दौरान उन्होंने

राजगढ़Sep 02, 2015 / 11:44 pm

कमल राजपूत

Rajgarh  news

Rajgarh news

पचोर। बुधवार दोपहर दो बजे पचोर रेस्ट हाउस पर सफाई कामगारों की बैठक प्रदेश सफाई कामगार आयोग प्रदेश मंत्री जटाशंकर करोसिया ने ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि मस्टर कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर जनवरी 2015 से दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाने लगी हैं। जबकि वाल्मीकि जयंती पर दिनभर अवकाश रहेगा और एक माह के अंदर महिलाओं को दो साड़ी, एक जोड़ चप्पल, बारिश के लिए रेन कोट, ठंड के लिए स्वेटर प्रदाय किए जाएंगे।

इसके अलावा 20 सालों की सेवा पूर्ण करने वालों का 9505 रूपए होगा और 10 साल वालों का वेतन 8505 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। करोसिया ने इस दौरान सफाई कामगारों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के उपाय सुझाए और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर नपा सीएमओ सलीम खान, दरोगा एलएन यादव, लिपिक दुर्गेश शर्मा, कृष्णावल्भ गुमास्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, सफ ाई कामगार नगर अध्यक्ष जितेन्द्र करोसिया, ममता बाई सहित नपकर्मी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो