scriptकांग्रेसी बोले महिला अधिकारियों से अभद्रता कर जिले का सर झुकाया भाजपाइयों ने | Congress said that officers insulted district with indecent language | Patrika News
राजगढ़

कांग्रेसी बोले महिला अधिकारियों से अभद्रता कर जिले का सर झुकाया भाजपाइयों ने

कड़ी कार्रवाई हो मामले में शामिल लोंगो पर

राजगढ़Jan 22, 2020 / 04:34 pm

Bhanu Pratap

rajgarh news

राजगढ़। तीन दिन पहले ब्यावरा में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में निकाली जा रही रैली के बाद बवाल हो गया। जिसको लेकर अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने नजर आ रही है। यहां भाजपा के बड़े नेता जहां आज कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए ब्यावरा में आ रहे हैं।

उससे पहले कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी नवल सिंह सिसोदिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने महिला अधिकारियों के साथ अभद्रता की है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलेभर के कांग्रेसी जुटे जिनमें जिला अध्यक्ष नारायण सिंह आमलाबे, विधायक बापू सिंह तंवर, गोवर्धन दांगी सहित अन्य नेता शामिल थे।

 

सभा के दौरान जिले में हुई इस घटना को लेकर सभी ने मंच से नाराजगी व्यक्त की और भाजपाइयों को दोषी बताते हुए कहा कि उन्हें महिला अधिकारियों के साथ अभद्रता नहीं करनी थी। इस दौरान कांग्रेसी नेता प्रदेश महामंत्री चंद्र सिंह सोंधिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय गुंडे हैं। उन पर तो खुद ही मामला दर्ज है। ज्ञापन में लिखा गया जब धारा 144 प्रभावशील थी, तो फिर कानून को भाजपाइयों ने जेल में क्यों तोड़ा शांति प्रिय शहर ब्यावरा की फिजा बिगाडऩे का प्रयास क्यों किया गया।


वर्जन। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान में खड़ी रहती है। इस बार भी जो महिला अधिकारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की वह निंदनीय है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
नारायण सिंह आमलाबे ंजिलाध्यक्ष कांग्रेस

Home / Rajgarh / कांग्रेसी बोले महिला अधिकारियों से अभद्रता कर जिले का सर झुकाया भाजपाइयों ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो