scriptलिपिकों की हड़ताल से बिगड़ेगा तीज-त्योहार का बजट | latest hindi news from rajgarh | Patrika News
राजगढ़

लिपिकों की हड़ताल से बिगड़ेगा तीज-त्योहार का बजट

25 करोड़ के लगभग हर माह जारी होता है विभिन्न कर्मचारी व अधिकारियों का वेतन

राजगढ़Jul 31, 2018 / 10:48 am

Ram kailash napit

strike

The employees who were working in the clerical work, reaching their workplace and meeting the workers,

राजगढ़. मप्र लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है।
जिसमें विभिन्न तरीकों से कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और सरकार व शासन से मांगों को पूरा करने की अपील की, लेकिन सरकार की तरफ से फिलहाल किसी भी तरह की सुलह शुरुआत नहीं की गई। ऐसे में यह हड़ताल अभी भी जारी है। लिपिकवर्गीय कर्मचारियों की हड़ताल से अब एक या दो नहीं बल्कि सीधे-सीधे 6400 अधिकारी कर्मचारियों के परिवार का बजट प्रभावित होगा। क्योंकि किसी भी विभाग के वेतन संबंधी कार्य लिपिक पर निर्भर होते है और हर विभाग के लिपिक इन दिनों हड़ताल में शामिल है।

फिर चाहे बात राजगढ़ जिला मुख्यालय की हो या फिर अन्य कस्बों की। सभी जगह यह धरना प्रदर्शन चल रहे है। अगस्त माह रक्षाबंधन और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले है। ऐसे समय में यदि कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहती है और किसी की भी सेलरी नहीं निकलती तो यह त्योहार फीके पड़ सकते है। यहां लिपिकवर्गीय कर्मचारी अपनी हड़ताल पर डटे हुए है और उनका कहना है कि पूर्व में भी अपनी मांग रखी गई थी। शासन द्वारा उन मांगों पर आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी थी, लेकिन इस बार आश्वासन नहीं हमें हमारा हक चाहिए।

चूडिय़ां लेकर निकले अन्य कार्यालयों में: संगठन में शामिल कर्मचारी जो साथी धरना स्थल पर नहीं पहुंच रहे है और लुकेछुपे काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर धरने में शामिल सभी कर्मचारी एक होकर अन्य कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर उनको चूडिय़ां पहनाने पहुंचे। यही नहीं ऐसे शिक्षक जो बाबु बनकर बैठे है उन्हें भी यह चूडिय़ां भेंट की गई। उनसे निवेदन किया कि आपको पढ़ाई के लिए नियुक्त किया है। बाबुगिरी करके बच्चों का भविष्य बर्बाद न करें।

आज निकालेंगे रैली
आज लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ के जिलेभर से पदाधिकारी और कर्मचारी राजगढ़ पहुंचेंगे। जहां सभी एक साथ शामिल होकर रैली निकालेंगे। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, विरेन्द्र झाला, यशपाल हाड़ा, मनीष नामदेव आदि ने बताया कि इस रैली में पूरे जिले से कर्मचारी शामिल होंगे।

Home / Rajgarh / लिपिकों की हड़ताल से बिगड़ेगा तीज-त्योहार का बजट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो