scriptभूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां | latest hindi news on crime | Patrika News
राजगढ़

भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां

पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक परिवार के लोगों ने हाइवे पर घायल को खटिया पर लेटाकर किया चक्काजाम

राजगढ़Jul 30, 2018 / 01:37 pm

Ram kailash napit

rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news,

भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां

ब्यावरा. एक जमीनी विवाद के मामले में दो पक्षों में मनमुटाव था। जिसको लेकर वे चार दिन पहले अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन देहात थाने में उनकी फरियाद को नजरअंदाज करते हुए मौके से भगा दिया गया।
ऐसे में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठिया चली। इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए हाइवे पर अपने परिजन को घायल अवस्था में खटिया पर लैटा दिया और कहा यदि पुलिस चार दिन पहले हमारी बात सुन लेती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। पुलिस पर अभी भी विश्वास नहीं था। इसलिए थाने नहीं गए। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

पुरानी रंजिश को लेकर हाइवे पर स्थित कटारियाखेड़ी गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में ही खटिया पर लैटाया और रविवार सुबह दस बजे के लगभग एनएच 52 पर चक्काजाम कर दिया। जिसमें गांव की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इस बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइस के बाद चक्काजाम खुला और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

पहले भी हो चुका विवाद
इन दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ 151 सहित अन्य प्रकार की कानूनी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन एक बार फिर रविवार को यह विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया।

इन पर हुआ प्रकरण दर्ज
तलवार और लोहे की टामी के बल पर खूनी संघर्ष करने वाले उक्त चारों आरोपियों पर पुलिस ने धारा 294, 323, 324, 447, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया।

फसल नष्ट करने से मना किया तो कर दिया हमला
राजगढ़ रोड स्थित गांव कटारियाखेड़ी में खेत में उग रही मक्का की फसल को गांव के गोकुल पिता मोती, बाबू पिता रामस्वरूप, खन्ना पिता गोकुल कंजर, अरुण पिता गोकुल कंजर पुरानी रंजिश को लेकर रविवार सुबह 8 बजे के लगभग तलवार और लोहे की टामी से नष्ट कर रहे थे। मौके पर पहुंचे खेत मालिक कैलाश पिता शिवनारायण कंजर और शिवनारायण पिता छोटाकालू कंजर ने उक्त लोगों से फसल नष्ट करने के लिए मना किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौच करते हुए तलवार और टामी से दोनों पर हमला बोल दिया।

इसमें कैलाश के सिर में और शिवनारायण के पैर सहित अन्य जगह चोट आने से दोनों गंभीर घायल हो गए। जिनका गांव के ही अन्य लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को खटिया पर लेटाकर लाए और हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। उक्त छह बीद्या जमीन कैलाश की पत्नी के नाम पर है। जिस पर यह लोग अपना कब्जा जमाना चाह रहे है।

चक्काजाम करने पर महिलाओं पर बनाया केस
रविवार सुबह करीब 10 बजे के लगभग नेशनल हाइवे 52 पर चक्काजाम करने वाली महिलाओं पर भी पुलिस ने धारा 147, 341 के तहत प्रकरण बनाया है। इसमें फूलाबाई पति कैलाश कंजर, सुनिताबाई पति मोरसिंह, घनश्याम पिता रामचंदर, बादामबाई पति देवनारायण, पिंकीबाई पति बलराम, गीताबाई पति सूरज, चंदाबाई पति घनश्याम शामिल है।

महिलाओं द्वारा रोड पर जो चक्काजाम किया है, वह गलत है। उनके द्वारा ऐसे किसी का रास्ता नहीं रोकना चाहिए। यदि उनके साथ ऐसी घटना घटी थी तो पुलिस को सूचना देना चाहिए था। वहीं धारदार हथियार से हमला करने वाले लोगों पर भी प्रकरण बना लिया है। उक्त मामले की जांच की जा रही।
आरएन राठौर, थाना प्रभारी देहात थाना, ब्यावरा

Home / Rajgarh / भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो