scriptLIVE : पहली बार राजगढ़ पहुंचे पीएम मोदी बांध के लोकार्पण के बाद बोले शासन का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना | LIVE : mohanpura dam rajgarh project Inauguration by PM Modi | Patrika News
राजगढ़

LIVE : पहली बार राजगढ़ पहुंचे पीएम मोदी बांध के लोकार्पण के बाद बोले शासन का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना

mohanpura dam rajgarh project Inauguration – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया बांध का लोकार्पण, एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना, 727 गांवों में सिंचाई, 305 गांवों में मिलेगा पीने का पानी

राजगढ़Jun 23, 2018 / 10:33 am

दीपेश तिवारी

cm

LIVE : पहली बार राजगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, कई परियोजना का किया शुभारंभ

राजगढ़. राजगढ़ से 12 किमी की दूरी पर बनाई गई मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना से न सिर्फ राजगढ़, खिलचीपुर और ब्यावरा के कई गांव में खेती का स्तर बढ़ेगा। वहीं इस परियोजना राजगढ़ और खुजनेर नगरपालिका सहित 727 गांवों में सिंचाई और 305 गांवों में पेयजल की सुविधाएं बढ़ेगी।

#lIVE UPDATE

– दोपहर करीब 1:39 बजे लोकार्पण के बाद यह बोले पीएम मोदी…
लोकार्पण के ठीक बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके बाद उन्होंने मालवी भाषा मे कहा पावडा रामराम…
यहां उन्होंने कहा कि यह आपका स्नेह मेरे लिये बहुत बड़ा आशीर्वाद है, आप लोग जो धूप में भी यहां आए इसके लिए मैं आपके आगे सर झुका कर नमन करता हूं।
मोदी ने लोकार्पण को अपना सौभग्य बताते हुए कहा कि मुझे 4000 करोड़ डेम ओर 3 पेयजल की लोकार्पण करने का अवसर मिला। इसके लिए मैं यहां के सभी लोगों का अभिनंन्दन करता हूं।
उनके मुताबिक बटन दबाकर लोकार्पण करना तो मात्र औपचारिकता है, इसका असली लोकार्पण आपके पसीने से हुए आपके श्रम आशीर्वाद से हुआ।
आपकी संख्या बता रही कि जो लोग भ्रम झूठ निरसा फैला रहे थे, वे जमीनी सच्चाई से कट चुके हैं।
आज 23 जून श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि है और ये संयोग ही है कि इसी दिन इस योजना का लोकार्पण हुआ। मैं उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रधंजलि देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि श्यामा प्रसाद कहते थे कोई भी राज्य अपनी ऊर्जा से आगे बढ़ सकता है। आज उन्होंने देश की पहली उद्योग नीति बनाई। वहीं शासन के कर्तव्य के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना है। यहां उन्होंने सीएम शिवराज को भी बधाई दी।

पीएम के भाषण की खास बातें…
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मोहनपुरा डैम का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मिनट के भाषण में केवल दो बार कांग्रेस का नाम लिया और चार बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ की।
ये बोले पीएम मोदी…
– लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया। उन्होंने कहा था कि युवाओं को शुरुआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक ऐसी हासिल हो, जिससे वह सामर्थ्यवान बनाया जा सके। जिससे वह समाज और जनता की सेवा कर सकें।
– उन्होंने कहा कि ये हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है, कि एक परिवार का महिमामंडन करने के बाकी महापुरुषों के योगदान को भुला दिया गया। कुछ ऐसा ही डॉ. श्यामा प्रसाद मृखर्जी के साथ किया गया।” पीएम मोदी ने राजगढ़ को पिछड़े जिले के दाग से मुक्त कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आपके जिले में अब स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पोषण, जल संरक्षण, कृषि जैसे विषयों पर और तेजी से काम किया जाएगा।
शिवराज की तारीफ...

– पीएम मोदी ने 20 मिनट के भाषण में चार बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ की जबकि सिर्फ दो बार कांग्रेस का नाम लिया।

 

pm modi
– दोपहर करीब 1:23 बजे सीएम शिवराज का उद्बोधन…
सीएम ने कहा कि भारत की करोड़ो की जनता चहेते आज राजगढ़ पहुंचे। जितने लोग अंदर उससे दुगने लोग प्रधानमंत्री की झलक पाने को बाहर खड़े है। यह परियोजना राजगढ़ के लिए वरदान है। उन्होंने कहा नया राजगढ़ बनाने में सबका सहयोग चाहिए।
– दोपहर करीब 1:19 बजे नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि…
पूरा विश्व जिसका स्वागत करना चाहता उसका स्वागत का मौका मिला। उन्होंने कहा मोदी ने देश को कन्फ्यूजन से कमिटमेंट से आगे बढ़ाया, राजगढ़ को लोग पत्थर गढ़ कहते थे अब यहां हरयाली ही हरयाली मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के कारण यह पत्थर गढ़ रहा। वही सिंचाई के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां साढ़े 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई की सुविधा रहेगी। वही बिजली और पानी उद्योग भी इससे संचालित हो सकेंगे।
– दोपहर करीब 1:14 बजे मंच पर आए पीएम मोदी, यहां राज्यपाल आनंदी बेन ने स्वागत किया।

– दोपहर करीब 1:06 बजे सभा स्थल पर बनाई गई मोहन पूरा प्रदर्शनी का पीएम ने अवलोकन किया।
– दोपहर करीब 1:01 बजे Pm पहुंचे राजगढ़ हेलीपेड से काफिला सभा स्थल के लिए रवाना हुए।

pm modi
ये लोग हुए शामिल

प्रधानमंत्री के अलावा इस आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्र, वित्त मंत्री जयंत मलैया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुमसिंह महदेले, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद रोडमल नागर मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रधानमंत्री 440 सौ करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए डैम का लोकार्पण डैम के पास ही बनाए गए मंच से रिमोट के माध्यम से किया गया।
3866 सौ करोड़ की लागत से तैयार हुई सिंचाई परियोजना का शानिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया। अधिक से अधिक लोग सभा स्थल तक पहुंचे। जिनकी संख्या करीब 2000 के आस पास बताई जा रही हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं इससे पहले पीएम सुरक्षा को देखते हुए 70 आइपीएस और उनके समकक्ष अधिकारियों के अलावा लगभग चार हजार सुरक्षाकर्मी इस व्यवस्था में लगे है। सभा स्थल पर 30 सेक्टर बनाए गए है। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रेस, अन्य वीआइपी और आमजन को बैठाया गया हैं। महिलाओं के बैठने की व्यवस्था मंच के दाहिने साइड में की गई।
बड़े वाहनों पर प्रतिबंध: यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक बड़े लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। इस दौरान राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों को कार्यक्रम स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर से राजगढ़, खुजनेर, पचोर होते हुए इन्दोर, भोपाल या गुना की ओर निकाला गया।
इस ओर से राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग भी यही है। तय समय में निर्धारित मार्ग पर प्रवेश करने वाहानों पर कार्रवाई जाएगी। हालांकि इस अवधी में बसें और अन्य यात्री वाहनों के आगमन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।
pm modi
मोहनपुरा सिंचाई परियोजना एक नजर में
दिसंबर,2014 में शुरू हुआ था डैम का निर्माण

फरवरी,2018 में निर्माणावधि से पहले कर दिया पूरा
3866.34 करोड़ की लागत
440 सौ करोड़ डैम की लागत
बांध की भराव क्षमता 616.27 मिलियन घनमीटर
1,34,300 हेक्टेयर क्षेत्र में दाबयुक्त पाइप सिंचाई पद्धति से खेती
92,500 हेक्टेयर रायजिंगमैन एवं पंप हाउस का कार्यक्षेत्र पूर्ण
1600 हेक्टेयर सिंचाई के लिए निर्माण एजेंसी का कार्य प्रगति पर
उद्योगों और पेयजल के लिए 5-5 मिलियन घन मीटर पानी आरक्षित
बांध की पूर्ण भराव क्षमता पर डूब क्षेत्र 7056.718 हेक्टेयर भूमि
55 गांव आ रहे है परियोजना में डूम में
55 में से 28 गांव आबादी वाले आएंगे डूब में
22 गांवों का अभी तक अवार्ड नहीं होने से ग्रामीण मुआवजे के लिए परेशान
17 गेट वाला यह डैम जिले का सबसे बड़ा और भोपाल संभाग में दूसरे स्थान पर
pm modi
ये था पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम का प्लान…
12.50 बजे राजगढ़ हेलीपैड पर आगमन
12.50- 12.55 सभा स्थल के पास बने हेलीपेड पर आगमन
12.55-1.05 बजे पर कार से सभा स्थल
1.05 बजे ही सभा स्थल पर बनाए मंच पर आगमन
1.05-1.08 बजे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण
1.08-1.10 बजे पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री द्वारा स्वागत
10- 1.15 बजे जल संसाधन मंत्री का स्वागत भाषण
1.15-1.25 बजे राज्यपाल का संबोधन
1.25-1.35 बजे मुख्यमंत्री का उद्बोधन
1.35-1.45 बजे परियोजना का लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम एवं जल संसाधन की कार्ययोजना 2023 का अनावरण
1.45-2.20 बजे तक प्रधानमंत्री का संबोधन
2.20-2.25 बजे सभा स्थल से हेलीपेड प्रस्थान
2.25 बजे इंदौर के लिए रवाना।
pm modi

Home / Rajgarh / LIVE : पहली बार राजगढ़ पहुंचे पीएम मोदी बांध के लोकार्पण के बाद बोले शासन का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो