राजगढ़

Big News मजदूरों पर गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर हालत में भोपाल रेफर

दुःखद

बीस साल पहले बंद फैक्ट्री में चल रहा था उपार्जन केंद्र
जर्जर दीवार मजदूरों पर गिरी

राजगढ़May 16, 2020 / 10:53 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Big News मजदूरों पर गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर हालत में भोपाल रेफर

कुरावर/राजगढ़। नरसिंहगढ़ ब्लाॅक के गीला खेड़ा गांव में बने उपार्जन केंद्र की दीवार शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से काम कर रहे आधा दर्जन के करीब मजदूर उसके नीचे आ गए। दीवार के मलबे के नीचे से आए मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। गंभीर हालत में कुरावर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको भोपाल रेफर कर दिया गया है लेकिन रास्ते में ही दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया। एसडीएम नरसिंहगढ़ सिद्धार्थ जैन ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए दो मजदूरों की मौत होने की बात बताई है।
Read this also: लाॅकडाउन में जब जज ने सुनवाई कर भेजा ई-फैसला, वकीलों ने भी किया ई-बहस

गिलाखेड़ी का उपार्जन केंद्र वर्षाें पुरानी एक फैक्ट्री में बनाया गया है। फैक्ट्री करीब बीस साल से बंद पड़ी है। इसकी दीवारें काफी जर्जर हैं। यहां रखे गेहूं को एक ट्रक में मजदूर लोड कर रहे थे। उसी वक्त तेज हवा के साथ आंधी की वजह से एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उपार्जन केंद्र पर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अन्य मजदूरों की सहायता से दीवार के मलबे के नीचे मजदूरों रामबाबू, कामिल खान, छोटू लाल, राजा खान को निकाला गया। इनको तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया है। भोपाल ले जाते समय छोटूलाल की श्यामपुर के पास ही जान चली गई। जबकि घायल मजदूर रामबाबू ने भोपाल पहुंचकर दम तोड़ दिया।
Read this also: आईसोलेशन में रखे गए मरीजों का दर्द, गंदगी में रखते, कद्दू की सब्जी जबरिया खिलाया जा रहा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.