राजनांदगांव जिले के मानपुर से करीब छह किलोमीटर दूर परधोनी बुकमरका गांव से सटे पहाड़ी पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित 4 इनामी हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में मदनवाडा़ थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए थे। मौके से पुलिस ने चार माओवादियों के शव बरामद किए थे। साथ ही एक नग एके 47 रायफल, एक नग एसएलआर रायफल और दो नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया था। अब पुलिस ने बरामद हथियारों की पहचान कर ली है।
यहां से लूटे थे हथियार राजनांदगांव एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि मारे गए माओवादियों के पास से बरामद हथियारों में से एके-47 राइफल को 25 मार्च 2013 को बस्तर के झीरम में कांंग्रेस नेताओं पर हमले के दौरान शहीद हुए कांंग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा के पीएसओ नवमी बटालियन दंतेवाडा़ में पदस्थ रहे एपीसी सियाराम सिंह से लूटा गया था। इसके अलावा बरामद किए गए एसएलआर की पहचान 2006 में एनएमडीसी में लूटे गए हथियारों में से एक के रुप में हुई है।
मारे गए थे ये माओवादी 0 राजनांदगांव कांकेर बार्डर डिविजन कमेटी सदस्य अशोक उर्फ रैनू हुर्रा उम्र 35 वर्ष निवासी एडानार थाना ताडो़की – 8 लाख रुपए 0 राजनांदगांव कांकेर बार्डर डिविजन कमेटी सदस्य कृष्णा नरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी उत्तर बस्तर – 5 लाख रुपए
0 मोहला औंधी संयुक्त एलओएस सदस्य सविता सलामे उम्र 25 वर्ष निवासी कांकेर – 1 लाख रुपए 0 मोहला औंधी संयुक्त एलओएस सदस्य परमिला उम्र 22 वर्ष निवासी दक्षिण बस्तर- 1 लाख रुपए
दोनों हथियार बस्तर से लूटे गए थे एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मानपुर के परधोनी में मारे गए माओवादियों से बरामद दो हथियारों की पहचान कर ली गई है। दोनों हथियार बस्तर से लूटे गए थे।