scriptकांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष | Congress women MLA sat on strike to remove district president | Patrika News
राजनंदगांव

कांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान के इस्तीफे की मांग कर दी है। छन्नी (Congress MLA Channi sahu)अपनी मांग को लेकर रायपुर के कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठ गई थीं।

राजनंदगांवJan 05, 2020 / 04:54 pm

Dakshi Sahu

कांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

राजनांदगांव. जिले के अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव का बवाल रायपुर पहुंच गया। शनिवार को क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू ने अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ किसी और को प्रत्याशी बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान के इस्तीफे की मांग कर दी है। छन्नी अपनी मांग को लेकर रायपुर के कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठ गई थीं। सैकड़ों कार्यकताओं के साथ महिला विधायक का धरना देखकर रविवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को उन्हें मनाने जाने पड़ा।
महिला विधायक ने तत्काल कार्रवाई की मंाग की। जिस पर पीसीसी चीफ ने उन्हें कहा कि लिखित में शिकायत दें। उसके बाद कार्रवाई होगी। तब जाकर विधायक ने धरना खत्म किया। वहीं चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद वो फिर से धरने पर बैठेंगी। दरअसल शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। चुनाव में कांग्रेस की विद्या ताम्रकार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की ही सविता मानिकपुरी को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
खुज्जी विधायक छन्नी साहू का आरोप था कि अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए शोभीराम नेताम चुनाव के दिन ही चौकी पहुंचे और उन्होंने जिला अध्यक्ष के दबाव में आकर पार्टी आलाकमान द्वारा अधिकृत प्रत्याशी मानिकपुरी के बजाय ताम्रकार को उम्मीदवार घोषित कर दिया। छन्नी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष नवाज खान ने मुख्यमंत्री निवास से फोन आने की झूठी जानकारी देेकर ताम्रकार के पक्ष में व्हिप जारी करा दिया।
कांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
आमने-सामने हो गए दो कांग्रेसी
विधायक छन्नी साहू के मुताबिक प्रत्याशी चयन की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की शिकायत उन्होंने प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से फोन पर की और इसके बाद सविता मानिकपुरी के पक्ष में व्हिप जारी किया गया। छन्नी ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष नवाज खान ने भाजपा के साथ मिलकर पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान कराया है और इस वजह से उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
विधायक साहू ने जिला कांग्रेस के महामंत्री रमेश खंडेलवाल व गोवर्धन देशमुख के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। विधायक खुज्जी छन्नी साहू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी वह इस मामले पर नजर बनाए रखेंगी। फिलहाल कार्रवाई का आश्वासन मिला है। इसलिए धरना खत्म किया है।

Home / Rajnandgaon / कांग्रेस की महिला विधायक अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष को हटाने धरने पर बैठी, मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो