scriptCRPF जवानों को उड़ाने लगाया था आइइडी, सर्चिंग में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम | CRPF Search IEED in Rajnandgaon District | Patrika News
राजनंदगांव

CRPF जवानों को उड़ाने लगाया था आइइडी, सर्चिंग में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

चुनावी टीम को निशाना बनाने नक्सलियों की रची बड़ी साजिश को बुधवार को सुरक्षाबल के जवानों ने नाकाम कर दिया।

राजनंदगांवNov 15, 2018 / 12:02 pm

Dakshi Sahu

PATRIKA

CRPF जवानों को उड़ाने लगाया था आइइडी, सर्चिंग में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

राजनांदगांव. चुनावी टीम को निशाना बनाने नक्सलियों की रची बड़ी साजिश को बुधवार को सुरक्षाबल के जवानों ने नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने छग की सीमा से सटे गढ़चिरौली जिले के गरापत्ति सावरगांव के रास्ते में सीआरपीएफ के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम प्लांट किया था। जवानों की सतर्कता से उनके इरादे नाकाम हो गए।
बुधवार को सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने 15 किलो के आइइडी को कब्जे में लिया है। विधानसभा चुनाव में उत्पात मचाने के मकसद से नक्सली कुछ क्षेत्रों में सक्रिय रहे, लेकिन फोर्स की मुस्तैदी से वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। नक्सलियों ने रास्ते में बम को जमीन के अंदर दबा कर रखा था।
मानपुरी पहाड़ी में मिला था 90 किलो आइइडी
मंगलवार को मानपुर पहाड़ी जंगल में 90 किलो आइइडी मिला था। नक्सलियों ने गंडई थानाक्षेत्र के मानपुर पहाड़ी और लावातरा के बीच जंगल में बड़ी मात्रा में आइइडी छिपा कर रखा था। सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल व पुलिस के जवानों ने जंगल में तीन जगहों पर छिपा कर रखे 30-30 किलो के बम को अपने कब्जे में लिया था।

Home / Rajnandgaon / CRPF जवानों को उड़ाने लगाया था आइइडी, सर्चिंग में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो