scriptयहां उप तहसील बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित | Here a proposal to make sub tehsil passed | Patrika News
राजनंदगांव

यहां उप तहसील बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित

बैठक में हुई चर्चा: जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि

राजनंदगांवOct 16, 2019 / 10:55 am

Nakul Sinha

Here a proposal to make sub tehsil passed

बैठक… ब्लाक कांग्रेस की बैठक साल्हेवारा में हुई।

राजनांदगांव. जिले के वनांचल वाले क्षेत्र साल्हेवारा को उप तहसील बनाने की मांग सामने आई है। मंगलवार को साल्हेवारा में गंडई ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है। साल्हेवारा क्षेत्र के करीब 22 पंचायत के लोगों ने इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर साल्हेवारा को उप तहसील बनाने की मांग करने की तैयारी का फैसला किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री बघेल ने गंडई को तहसील बनाने की घोषणा की है। मंगलवार को गंडई ब्लाक कांग्रेस की बैठक साल्हेवारा में हुई जिसमें मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया साथ ही यह भी चर्चा की कि साल्हेवारा को उपतहसील बनाया जाए ताकि यहां की समस्याओं को लेकर लोगों को जल्द राहत मिल पाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष खान की मौजूदगी में साल्हेवारा विश्रामगृह में हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया।
संगठन की ब्लाक इकाई भी बने
साल्हेवारा क्षेत्र के नचनिया के जनपद सदस्य गंगू मरावी ने साल्हेवारा को उप तहसील बनाए जाने के साथ कांग्रेस संगठन में भी साल्हेवारा को लेकर अलग ब्लाक इकाई बनाए जाने की मांग की। लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने भी साल्हेवारा उप तहसील को लेकर अपनी बात रखी।
डॉक्टर की समस्या जूझ रहा साल्हेवारा
ब्लाक कांग्रेस की बैठक में साल्हेवारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवागांव के शेर सिंह मरावी ने जानकारी दी कि साल्हेवारा में डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने से क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दिक्कत होती है। यह भी बात सामने आई कि किसी भी प्रकार का हादसा होने पर साल्हेवारा में पोस्टमार्टम तक की व्यवस्था नहीं है।
सिंचाई सुविधाओं की मांग
साल्हेवारा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी समस्याओं से जूझ रही है। क्षेत्र के लोगों को सिंचाई की सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। नवागांव के जनपद सदस्य गोवर्धन मेरावी ने मांग की कि त्रिरछुल नाला का विस्तार कर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है।
मुख्यमंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराएंगे
अध्यक्ष ग्रामीण जिला कांग्रेस राजनांदगांव, नवाज खान ने कहा कि साल्हेवारा में गंडई ब्लाक कांग्रेस की बैठक में साल्हेवारा को उप तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोगों की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

Home / Rajnandgaon / यहां उप तहसील बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो