scriptमामूली विवाद में स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, थोड़ी देर बाद पति भी फंदे पर झूला, अनाथ हो गए दो मासूम बच्चे | Husband kills wife in Rajnandgaon, police is investigating | Patrika News
राजनंदगांव

मामूली विवाद में स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, थोड़ी देर बाद पति भी फंदे पर झूला, अनाथ हो गए दो मासूम बच्चे

दोनों की छह साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हैं, जो अभी छोटे हैं। ये बच्चे अब अनाथ हो गए हैं।

राजनंदगांवApr 27, 2021 / 11:11 am

Dakshi Sahu

मामूली विवाद में स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, थोड़ी देर बाद पति भी फंदे पर झूला, अनाथ हो गए दो मासूम बच्चे

मामूली विवाद में स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, थोड़ी देर बाद पति भी फंदे पर झूला, अनाथ हो गए दो मासूम बच्चे

राजनांदगांव. खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तिलईभाट में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। सोमवार को दोनों का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया है।
Read more: बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर छोटे भाई की हत्या की, थाने पहुंचकर कहा साहब मुझे गिरफ्तार कर लो…

स्कार्फ से घोंटा पत्नी का गला
पुलिस से मिली जानकारी जानकारी अनुसार रविवार रात को ग्राम तिलईभाट निवासी 32 वर्षीय विरेंद्र पटेल का अपनी पत्नी बबीता पटेल (30) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विरेंद्र ने आवेश में आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। स्कार्फ से पत्नी का गला घोंटने के बाद उसी कमरे में खुद भी फंदे पर झूल गया।
छह साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी अनुसार दोनों की छह साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हैं, जो अभी छोटे हैं। ये बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। इन बच्चों के बारे में भी सोच लेते तो यह खौफनाक कदम नहीं उठाते। सुबह घटना की खबर लगते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Home / Rajnandgaon / मामूली विवाद में स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, थोड़ी देर बाद पति भी फंदे पर झूला, अनाथ हो गए दो मासूम बच्चे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो