scriptसरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए 14 और 15 जुलाई को निकलेगी लॉटरी | lottery out for admission to govt english medium school on 14, 15 July | Patrika News
राजनंदगांव

सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए 14 और 15 जुलाई को निकलेगी लॉटरी

शासन के नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी की प्रक्रिया तय की गई है। लॉटरी सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (Government English Medium School) राजनांदगांव में निकाली जाएगी।

राजनंदगांवJul 13, 2020 / 09:50 pm

Ashish Gupta

admission.jpg

,,

राजनांदगांव. सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (Government English Medium School) राजनांदगांव के लिए शासन द्वारा दिए निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए स्कू्रटनी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विद्यार्थियों को नियमानुसार लॉटरी की प्रक्रिया के लिए स्क्रूटनी के बाद पात्र सूची तैयार की ली गई है।
कुछ कक्षाओं में निर्धारित सीट से विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो रही है। इसके लिए शासन के नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी की प्रक्रिया तय की गई है। लॉटरी सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में निकाली जाएगी।
कक्षा पहली से पांचवी के लिए 14 जुलाई 2020 को सुबह 11.30 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कक्षा पहली के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, कक्षा दूसरी के लिए दोपहर 12.30 से दोपहर 1.30 बजे तक, कक्षा चौथी के लिए दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा कक्षा 5वीं के लिए दोपहर 3 बजे से दोपहर 4 बजे तक लॉटरी निकाली जाएगी।
कक्षा 6वीं से 9वीं के लिए 15 जुलाई 2020 को सुबह 11.30 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कक्षा 6वीं के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कक्षा 7वीं एवं 8वीं के लिए दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक और कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 3 बजे से दोपहर 4 बजे तक लॉटरी निकाली जाएगी।

Home / Rajnandgaon / सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए 14 और 15 जुलाई को निकलेगी लॉटरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो