scriptमां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक | Maharudrabhishekam of twelve Jyotirlingas was held at Maa Patal Bhaira | Patrika News
राजनंदगांव

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

सावन माह को बहुत ही पवित्र और धर्म-कर्म की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को देश भर में व्यापक स्तर पर पूजन होता है और भोले शंकर को प्रसन्न रखते हैं। इसी क्रम में राजनांदगांव में भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

राजनंदगांवAug 05, 2022 / 09:06 pm

Shiv Singh

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बफार्नी सेवाश्रम समिति द्वारा हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह के नागपंचमी के अवसर पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में भगवान भोलेनाथ की मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित विश्व के सबसे बड़े ज्योर्तिलिंग में विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महारुद्राभिषेक किया गया।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि अखिल भारतीय चर्तु सम्प्रदाय के श्रीमहंत योगाधिराज ब्रम्हर्षि बफार्नी दादा के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर में बफार्नी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ स्थापित किया गया है। जिसमें वर्षभर जनकल्याण व मानस सेवा के साथ ही समय समय पर विभिन्न पर्वों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है।
इसी कड़ी पर इस वर्ष भी सावन माह के नागपंचमी के अवसर पर विश्व शांति व जनकल्याण के लिए सिद्धपीठ स्थित विशाल 108 फीट ऊंचे शिवलिंग के तृतीय तल पर विशालकाय भोलेनाथ शिवशंकर के साथ विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ महारुद्रा अभिषेक आयोजित किया गया। भगवान भोलेनाथ का यह रुद्राभिषेक दूध, दही, पंचामृत, शुद्ध घी, अष्टगंध, शहद, गंगाजल, सुगंधित इत्र एवं शुद्ध जल से महंत गोविंद दास के मंत्रोच्चार के मध्य किया गया, जिसमें भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योर्तिलिंगों के विशेष श्रृंगार, हवन एवं महा आरती भी आयोजित की गई।
इसके अलावा सिद्धपीठ प्रात: ब्रम्हमुहूर्त में अंचल सहित देशभर से आनेवाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया गया था। जिसमें भक्त पूजा, अर्चना, अभिषेक के साथ ही ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर जलाभिषेक भी किए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, सूरज जोशी, आलोक जोशी, कमलेश सिमनकर, डॉ. भागवत, कुलबीर सिंह छाबड़ा, योगेंद्र पांडे, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, दामोदर अग्रवाल के अलावा अन्य श्रद्धालुओं भी हिस्सा लिया।

Home / Rajnandgaon / मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में सावन माह पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो