नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी बांधाटोला निवासी है। पुलिस ने बताया कि मुरारी निषाद उम्र 35 साल, राजकुमार यादव उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी फरार है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। पीडि़ता का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कराया गया है। तीसरे आरोपी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गैंगरेप की शिकार हुई पीडि़ता जंगल में रास्ता भटक गई थी। पुलिस ने बताया की घटना 16 सितंबर रात लगभग 11.30 बजे के आस-पास की है। आरोपियों ने घर का दरवाजा खटखटाया और बाहर निकलते ही पीडि़ता और उसकी सहेली का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने हवस का शिकार बनाकर पीडि़ता को जंगल में ही छोड़ दिया था। बदहवास हालत में किसी तरह अंधेरे में वह पास के गांव गोंटाटोला पहुंची। जहां ग्रामीणों ने उसकी मदद की और घर पहुंचाया। पीडि़ता के परिजनों ने 17 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद दो आरोपी बुधवार को पकड़े गए।