भरकापारा में १० से अधिक लोगों का सर्वे
भरकापारा में पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद यहां प्रशासन द्वारा बेहद सावधानी बरती जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिनों में यहां घर-घर सर्वे कराया गया है। विभाग की ४० टीमें भरकापारा क्षेत्र के २१३० घरों में दस्तक देते हुए करीब १० हजार २३४ लोगों का स्वास्थ्य सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। इसमें से १९ लोगों को बुखार पाया गया। ४२ को सर्दी-खांसी की शिकायत मिली है। इन सभी का उपचार कराया जा रहा है। इन सभी को होम आइसोलेशन में ही रहने की हिदायद दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण किसी भी घर में नहीं मिला है। यह सुखद समाचार है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विदेशों से लौटे लोगों के घरों के आसपास ५०-५० घरों में भी स्वास्थ्य सर्वे कराया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। इस बीच टीम द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।