scriptमाओवादियों के खिलाफ आपरेशन अब और भी होगा सख्त, आईजी की कही बात से उड़े सबके होश … | Operation against Maoists will now be even stricter, everyone's senses | Patrika News
राजनंदगांव

माओवादियों के खिलाफ आपरेशन अब और भी होगा सख्त, आईजी की कही बात से उड़े सबके होश …

दुर्ग रेंज के नव पदस्थ आईजी ने राजनांदगांव में आला अधिकारियों की ली बैठक

राजनंदगांवNov 17, 2019 / 09:27 am

Nitin Dongre

Operation against Maoists will now be even stricter, everyone's senses fly away from the words of IG ...

माओवादियों के खिलाफ आपरेशन अब और भी होगा सख्त, आईजी की कही बात से उड़े सबके होश …

राजनांदगांव. दुर्ग रेंज के नव पदस्थ पुलिस महा निरीक्षक विवेकानंद शनिवार को राजनांदगांव के दौरे पर थे। प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक ने पुलिस व आईटीबीपी के आला अधिकारियों की बैठक ली और माओवादियों के खिलाफ आपरेशन और सख्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक ने अपराध पर लगाम लगाने स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर बल दिया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा एसपी कार्यालय के सभागार में आइटीबीपी तथा जिला पुलिस के अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज आरएल डांगी पुलिस उप महानिरीक्षक आइटीबीपी संजय कोठारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएस ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, एएसपी नक्सल आपेरशन जीएन बघेल, सीएसपी सुरेशा चौबे और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
घाघरा में पुलिस गेस्ट हाऊस का लोकार्पण

बैठक बाद पुलिस महानिरीक्षक सिन्हा थाना गातापार का भ्रमण करते करने पहुंचे। इस दौरान विवेकानंद पुलिस और डांगी एसपी ध्रुव तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कैंप घाघरा में पुलिस गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस कैंप घाघरा में जवानों से चर्चा करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर गंभीरता से काम करने की बात कही। आला अधिकारियों द्वारा पुलिस जवानों का हौसला अफजाई कर माओवादियों के खिलाफ और कड़े कदम उठाने की बात कही गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो