scriptराजनांदगांव: भाजपा की जंबो कार्यकारिणी में मरे हुए लोगों को दिया पद, सूची से मचा हड़कंप, पार्टी की हो रही फजीहत | Rajnandgaon: position given to dead people in BJP executive | Patrika News
राजनंदगांव

राजनांदगांव: भाजपा की जंबो कार्यकारिणी में मरे हुए लोगों को दिया पद, सूची से मचा हड़कंप, पार्टी की हो रही फजीहत

राजनांदगांव में भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी में तीन ऐसे नाम हैं जो दिवंगत हो चुके हैं। (Bhartiya janta party chhattisgarh)

राजनंदगांवFeb 08, 2021 / 11:23 am

Dakshi Sahu

राजनांदगांव: भाजपा की जंबो कार्यकारिणी में मरे हुए लोगों को दिया पद, सूची से मचा हड़कंप, पार्टी की हो रही फजीहत

राजनांदगांव: भाजपा की जंबो कार्यकारिणी में मरे हुए लोगों को दिया पद, सूची से मचा हड़कंप, पार्टी की हो रही फजीहत

राजनांदगांव. किसी भी संगठन में कार्यकारिणी का विस्तार इस ध्येय के साथ होता है कि कार्यकारिणी में जगह बनाने वाले कार्यकर्ता और नेता संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करें, लेकिन राजनांदगांव में भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी में तीन ऐसे नाम हैं जो दिवंगत हो चुके हैं। यादव की कार्यकारिणी को लेकर पार्टी स्तर पर काफी मेहनत करने का दावा किया जा रहा था लेकिन अब दिवंगतों का नाम इसमें होने से पार्टी की फजीहत हो रही है।
दो सौ लोगों की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने हाल ही में की है। करीब दो साल पहले यादव ने जिला भाजपा की कमान संभाली थी और तब से उनकी कार्यकारिणी का इंतजार हो रहा था। जिले में दूसरी बार पार्टी की कमान संभालने वाले यादव की टीम में कौन-कौन स्थान हासिल करेगा, इस पर सबकी निगाहें लगी थीं और उन्होंने दो सौ से ज्यादा लोगों की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है। यादव की नई टीम में कई पुराने चेहरे हैं। इन नामों में से 3 नाम को लेकर जानकारी मिली है कि वे दिवंगत हो चुके हैं। यानि दिवंगतों को भी यादव ने अपनी टीम में जगह दी है।
नहीं आती ये नौबत
भाजपा की सूची को लेकर पार्टी के भीतर लगातार घमासान की स्थिति का दावा किया जा रहा था और पार्टी के सूत्र बताते थे कि विपक्ष में राजनीति करने के लिहाज से मजबूत टीम तैयार करने के लिए पार्टी में मंथन का दौर चल रहा है लेकिन सूची जारी होने के बाद उसमें दिवंगतों के नाम होने से साफ हो गया है कि सारा कुछ सतही तौर पर हो रहा था और कार्यकारिणी जारी करने के पहले जमीनी स्तर पर कोई मेहनत नहीं की गई। नेता और जिला अध्यक्ष स्वयं यदि जिलेभर का दौरा कर टीम तैयार करते तो इस तरह की नौबत नहीं आती।
ये हो चुके हैं दिवंगत
जिला भाजपा की जंबो सूची में स्थाई आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल तीन नाम को लेकर जानकारी मिली है कि उनका निधन हो चुका है। इनमें 134 वें नंबर में दर्ज चंद्रप्रकाश शर्मा (अंबागढ़ चौकी) को लेकर जानकारी मिली है कि उनका दिसम्बर 2020 में निधन हो गया है। वे बांधाबाजार क्षेत्र के रहने वाले थे। इसी तरह 129 वें नंबर में मौजूद नाम सुनील जोशी (अंबागढ़ चौकी) का जनवरी 2021 में निधन हो गया है। एक और नाम 65 वें नंबर में मौजूद गणेश कोटले (पांडादाह) का भी निधन करीब 3 साल पहले हो गया है।
सूची से नहीं हटाया गया
दिवंगतों के नाम कार्यकारिणी में आने के बाद शहर और जिले में चर्चा का माहौल है और लोग इसे लेकर भाजपा की सूची को लेकर कई तरह की बात कर रहे हैं लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव का कहना है कि जिस वक्त सूची तैयार की गई थी। उस वक्त दो लोग जीवित थे और सूची जारी होते वक्त उनकी मृत्यु हो गई। यादव का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान देने उनकी मृत्यु के बाद भी सूची से उन्हें नहीं हटाया गया।

Home / Rajnandgaon / राजनांदगांव: भाजपा की जंबो कार्यकारिणी में मरे हुए लोगों को दिया पद, सूची से मचा हड़कंप, पार्टी की हो रही फजीहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो