scriptएक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया खौफनाक कदम, दो की मौत, दो गंभीर | Rajnandgaon : suicide case in Rajnandgaon | Patrika News
राजनंदगांव

एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया खौफनाक कदम, दो की मौत, दो गंभीर

सोमनी थानाक्षेत्र के टेडेसरा में एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग तरीके से आत्महत्या करने की कोशिश की है।

राजनंदगांवSep 21, 2017 / 03:59 pm

Dakshi Sahu

crime
राजनांदगांव. सोमनी थानाक्षेत्र के टेडेसरा में एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग तरीके से आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो को आस-पास के लोगों ने मौके से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। परिवार के इस खौफनाक कदम से टेेडेसरा के लोग सकते में है।
अलग-अलग वारदात को अंजाम दिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेडेसरा निवासी यादव परिवार के चार लोग गुरुवार को आत्महत्या करने की कोशिश किए हैं। जिसमें फांसी लगाने व हाथ का नश कांट कर आत्म हत्या करने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने वाले परिवार के मुखिया उमेश सिंह यादव और उसकी दूसरी नंबर की लड़की की मौत हो गई है। वहीं एक पुत्री व उसका पुत्र गंभीर है।
भाई का रस्सी कांट कर बेटी ने कांट ली है नश
बताया जा रहा कि पूरा परिवार आत्महत्या करने घटना को अंजाम दिया है। मुखिया उमेन्द्र सिंह सबसे पहले अपने दूसरे नंबर की बेटी के साथ फांसी लगा लिया। इसके बाद उसका 22 वर्षीय पुत्र भी फांसी में झुल रहा था, लेकिन उसकी छोटी बहन ने अपने भाई द्वारा फांसी लगाने वाले रस्सी को कांट दी।
हाथ का नस कांट लिया
इसके बाद युवती ने अपने हाथ का नस कांट लिया है। दोनों बाई बहन की जान बच गई है। वहीं उसके पिता और दूसरे नंबर की लड़की की मौत हौ गई है। सोमनी टीआई संजय पुंढ़ीर ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्म हत्या की खोशिश की है। मुखिया और उसके दूसरी नंहर की लड़की की मौत हो गई है। छोटी बेटी और उसके लड़के की हालत गंभीर है। घटना का कारण पता नहीं चला है। विवेचना चल रही है।

Home / Rajnandgaon / एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया खौफनाक कदम, दो की मौत, दो गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो