बेटी को ससुराल काचरी में छोडऩे के बाद पिता सुरेन्द्र वर्मा वापस अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान घिरघौली नाला के पास चावल भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सुरेन्द्र के बाईक को जोरदार ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग दूर जा गिरा। घटना में सुरेन्द्र को गंभीर चोटें आई थी। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सुरेन्द्र को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही सुरेन्द्र की मौत हो गई थी। पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के कुकुरमुड़ा चौक के पास संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित करीब 2 लाख के सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुकुरमुड़ा चौक के पास ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित है। संचालक द्वारा यहां पर मोबाइल व अन्य सामानों की भी बिक्री करता है। अज्ञात चोर शटर में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस वहां रखे नगदी रकम सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए है।