scriptनशेड़ी ड्राइवर ने शादी घर में माजदा घुसाकर महिलाओं को रौंदा, भागने के चक्कर में एंबुलेंस को ठोका, एक की मौत, 5 घायल | Road accident in Rajnandgaon, Hit and Run Case | Patrika News
राजनंदगांव

नशेड़ी ड्राइवर ने शादी घर में माजदा घुसाकर महिलाओं को रौंदा, भागने के चक्कर में एंबुलेंस को ठोका, एक की मौत, 5 घायल

एम्बुलेंस को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित माजदा कोटरा निवासी राजकुमार के घर में घुस गया।

राजनंदगांवApr 20, 2019 / 01:17 pm

Dakshi Sahu

patrika

नशेड़ी ड्राइवर ने शादी घर में माजदा घुसाकर महिलाओं को रौंदा, भागने के चक्कर में एंबुलेंस को ठोका, एक की मौत, 5 घायल

राजनांदगांव. नशे में धुत एक माजदा चालक ने शादी समारोह में वाहन घुसा कर दो महिलाओं को रौंद दिया। उसके बाद भागने के चक्कर में एम्बुलेंस को ठोक कर एक घर में घुस गया। घटना में शादी समारोह में शामिल महिलाओं को रौंदने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल है। वहीं एम्बुलेंस को ठोकने से उसमें सवार तीन लोग घायल है। इसके अलावा घर में घुसने से वहां मौजूद एक महिला को भी चोट आई है।
घटना के बाद आरोपी माजदा चालक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजदा क्रमांक सीजी 08 एल 2733 गैंदाटोला से बारात लेकर देववाडवी गांव आया हुआ था। गुरुवार रात करीब 10 बजे माजदा चालक बारात को छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते के घर में शादी का समारोह चल रहा था।
सोई हुई गर्भवती महिला पर गिरा मलबा
एम्बुलेंस को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित माजदा कोटरा निवासी राजकुमार के घर में घुस गया। वाहन के घर में घुसने से घर का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर सोई हुई राजकुमार की गर्भवती पत्नी बबीता के उपर दीवार का मलबा गिर गया। घटना में बबीता को गंभीर चोटे आई है। बबीता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी माजदा चालक कुही निवासी सुखचंद यादव मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
एम्बुलेंस सवार व घर में सोई महिला गंभीर
देववाडवी गांव में प्रधान आरक्षक की बूढ़ी मां और एक महिला को रौंदने के बाद माजदा चालक फरार होने के चक्कर में ग्राम कोटरा में राजनांदगांव की ओर से आ रहे एंबुलेंस को जोरदार ठोकर मार दिया। घटना इतनी भयानक थी कि तेज रफ्तार माजदा एंबुलेंस को टक्कर मारते हुए एक घर में घुस गई। टक्कर में एम्बुलेंस में सवार पंच कुंवर बाई पति जगदीश और एम्बुलेंस चालक कुतुलबोड निवासी अंगेश्वर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस महिला का प्रसव करा कर उसके गांव छोडऩे जा रहा था। इस दौरान एम्बुलेंस में 5 दिन का नवजात बच्चा भी था। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधान आरक्षक की मां है मृतिका
शादी समारोह में महिलाएं बैठी हुई थी। नशे में धुत माजदा चालक ने भीड़ में गाड़ी घुसा दी। घटना में देववाडवी निवासी 75 वर्षीय बारोबाई सलामे पति बीराराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला माहरे बाई गंभीर रुप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका बारोबाई मोहला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवलुराम सलामे की मां है।
टीआई अंबागढ़ चौकी नरेंद्र पुजारी ने बताया कि नशे में धुत एक माजदा चालक देववाडवी गांव में एक शादी समारोह में घुस गया और वहां मौजूद दो महिला को रौंद दिया। घटना में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। भागने के चक्कर में माजदा चालक कोटरा में एम्बुलेंस को ठोकर मार कर एक घर में घुस गया। दोनों घटना में चार लोग घायल है। आरोपी माजदा चालक फरार है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Home / Rajnandgaon / नशेड़ी ड्राइवर ने शादी घर में माजदा घुसाकर महिलाओं को रौंदा, भागने के चक्कर में एंबुलेंस को ठोका, एक की मौत, 5 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो