scriptरूद्राक्ष-चंदन के पौधे रोपकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ | Rudraksh-Chandan planting plantation done by Launch of Van Mahotsav | Patrika News
राजनंदगांव

रूद्राक्ष-चंदन के पौधे रोपकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय में पौधारोपण

राजनंदगांवSep 02, 2018 / 12:41 pm

Nakul Sinha

system

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण।

राजनांदगांव / खैरागढ़. वन महोत्सव के तहत स्थानीय केंद्रीय विद्यालय प्रांगण में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में वनविभाग ने चंदन रूद्राक्ष सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। केंद्रीय विद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव के दौरान 230 पौधों का रोपण किया गया। जनपद अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने इस दौरान चंदन का पौधा लगाकर वनमहोत्सव की शुरूआत की।
जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने रूद्राक्ष, एसडीएम सीपी बघेल ने रूद्राक्ष, उपवनमंडलाधिकारी जयदीप झा ने रूद्राक्ष नपा उपाध्यक्ष रामाधार रजक ने मालश्री, एल्डरमैन विकेश गुप्ता ने जाम के पौध रोपे। इस दौरान चंदन, रूद्राक्ष, मालश्री, नींबू, कटहल, आंवला, आम, जाम, नीम, चंपा, सहित अन्य पौधे रोपे गए।
छात्रों द्वारा पौधारोपण
वनमहोत्सव के तहत आयोजित वृक्षारोपण में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, वनविभाग कर्मचारियो ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद केन्द्रीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विक्रांत सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते वृक्षारोपण का महत्व बताते इसके संवर्धन को सबसे जरूरी बताते कहा कि वृक्षारोपण ही भविष्य है। छात्रों को भी सिंह ने वृक्षारोपण करने और उसके संवर्धन का संकल्प लेने की बात कही। सिंह ने वनमहोत्सव के लिए केन्द्रीय विद्यालय को चुनने पर वनमंडल अधिकारियो को बधाई देते कहा कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में पूरे पौधे संरक्षित रहेंगे और बेहतर देखभाल भी होगी।
व्यवस्था बना रहा
कार्यक्रम को संबोधित करते उपवनमंडलाधिकारी जयदीप झा ने कहा कि पौधारोपण और उसके संवर्धन के लिए वनविभाग बेहतर व्यवस्था और तालमेल के साथ कार्य कर रहा है। झा ने बताया कि पौधारोपण को बढ़ावा देने लोगो व संगठनों की मांग पर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। पौधे स्थानीय नर्सरी में नही होने पर अन्य जगह से व्यवस्था कर मंगाए जा रहे है। झा ने सभी से वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य में बेहतर सहयोग की उम्मीद करते कहा कि वनविभाग द्वारा इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में वनविभाग, केंद्रीय विद्यालय सहित नगरपालिका पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक, वनकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Home / Rajnandgaon / रूद्राक्ष-चंदन के पौधे रोपकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो