scriptडोंगरगढ़ तहसील के लोक सेवा केंद्र में विगत एक माह से सर्वर खराब, रूके जरूरी कामकाज | Server bad, halted work from last one month in Lok Nagar Public Servi | Patrika News
राजनंदगांव

डोंगरगढ़ तहसील के लोक सेवा केंद्र में विगत एक माह से सर्वर खराब, रूके जरूरी कामकाज

कामकाज ठप

राजनंदगांवNov 15, 2018 / 11:32 am

Nakul Sinha

system

डोंगरगढ़ तहसील के लोक सेवा केंद्र में विगत एक माह से सर्वर खराब, रूके जरूरी कामकाज

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. तहसील में संचालित लोक सेवा केंद्र के सर्वर विगत एक माह से खराब हो चला है, जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से हर कामों को ऑनलाइन करवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। किसानों को बी1, नकल, खसरा, आय, जाति, निवास, सीमांकन तथा अन्य सभी प्रकार के छोटे-बड़े कार्य के लिए आवश्यक एवं अनिवार्य किया गया है। यदि किसी भी कागजात को प्राप्त करना है या देना है तो सबसे पहले ऑनलाइन करवाने के लिए लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से पहले ऑनलाइन करवाना होगा ऐसा सुनिश्चित है।
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
इतना महत्वपूर्ण कर दिया है। परंतु इस ऑनलाइन के चलते लोगों के काम धाम नही हो पा रहै हैं। इतना महत्वपूर्ण योजना विगत एक माह से सर्वर खराब के चलते बंद पड़ा है। किसान मजदूर जिसको ज्यादा जरूरत है सर्वर खराब होने के कारण भटक रहे हैं। लोगों में ऐसी व्यवस्था के कारण मायूसी और हताशा का आलम है। सर्वर खराब होने के कारण कई लोगों को तरह-तरह का नुकसान उठाना पड़ है। लोक सेवा केन्द्र में सर्वर खराब होने से आम आदमी से लेकर किसानों की कई प्रकार के कार्य नही हो रहे हैं। एक माह से सर्वर खराब है परंतु इसे ठीक करवाने के लिए किसी प्रकार का अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते आज पर्यंत तक सर्वर खराब पड़ा है।
जिम्मेदार अधिकारीगण नहीं दे रहे ध्यान
सर्वर को ठीक कराने में जिम्मेदार लोगों के निष्क्रियता आम आदमी से लेकर सभी वर्गों की परेशानी का कारण है। जिम्मेदार कहे जाने वाले व्यक्ति की लापरवाही बरतने के कारण एक माह से डोंगरगढ़ तहसील धर्म नगरी के लोक सेवा केन्द्र के सर्वर बंद पड़ा है। लोगों को लगने लगा है कि इस प्रकार के ऑनलाइन सिस्टम से निम्न वर्ग के कार्य को प्रभावित करने के लिए एक सोची समझी साजिश तो नही है। गांवों में आज सर्वर काम नहीं कर रही है और यहां हर कामों को ऑनलाइन कर दिया है। गरीब अशिक्षित ऑनलाइन कहां करवाने जायेंगे और इनके कार्य कैसे होंगे यह विचारणीय प्रश्न है। आज पढ़े लिखे लोग परेशान हैं तो सोचो जो कम पढ़े लिखे हैं, उनके साथ क्या स्थिति होगी। एक-एक माह से सर्वर बंद पड़ा है सुध लेने वाला कोई नहीं है। ये कैसी लचर व्यवस्था है। आखिर मातहत व्यक्ति को पनाह किसकी प्राप्त है, जो निरंकुश बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो