scriptबड़ी खबर: राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रेल तक टोटल लॉकडाउन, दुर्ग, रायपुर की तरह सख्त होगा गाइडलाइन | Total lockdown in Rajnandgaon district from 10 to 19 April | Patrika News
राजनंदगांव

बड़ी खबर: राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रेल तक टोटल लॉकडाउन, दुर्ग, रायपुर की तरह सख्त होगा गाइडलाइन

कोरोना से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर दुर्ग और राजधानी रायपुर के बाद अब राजनांदगांव जिले में भी टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। (coronavirus in chhattisgarh)

राजनंदगांवApr 08, 2021 / 02:03 pm

Dakshi Sahu

बड़ी खबर: राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रेल तक टोटल लॉकडाउन, दुर्ग, रायपुर की तरह सख्त होंगे गाइडलाइन

बड़ी खबर: राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रेल तक टोटल लॉकडाउन, दुर्ग, रायपुर की तरह सख्त होंगे गाइडलाइन

राजनांदगांव. कोरोना से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर दुर्ग और राजधानी रायपुर के बाद अब राजनांदगांव जिले में भी टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को मीटिंग की। जिसके बाद यह घोषणा की है कि 10 अप्रेल से लेकर 19 अप्रेल तक जिले में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। रायपुर और दुर्ग की तरह यहां भी लॉकडाउन के दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। प्रशासन और पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएंगे। केवल मेडिकल दुकान ओर इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के लिए गाइडलाइन तैयार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों को इस बार मॉर्निंग वॉक तक भी छूट नहीं दी जाएगी। वहां बेवजह और बिना मास्क के घूमते पाए जाने पर मोटा जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
दुर्ग जिले में बंद रहेंगे निजी और सरकारी बैंक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण अब विकराल रूप धारण करने लगा है। जिसे देखते हुए दुर्ग कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय और निजी बैंकों को 9 अप्रेल से 14 अप्रेल तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं एटीएम सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। गुरुवार को जारी हुए इस आदेश में कलेक्टर ने कहा कि पूर्व में दी गई सभी छूट की समीक्षा की गई है। जिसके बाद बैंकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने कहा है। दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रेल तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। पहले बैंकों को लॉकडाउन में खोलने की अनुमति दी गई थी, बिगड़ते हालातों की समीक्षा के बाद बैंक बंद करने आदेश जारी किया गया है। बुधवार को जिले में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1663 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इस बार नहीं लगेगा डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेला
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 के लिए अतिरिक्त कोच, अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के लिए संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। अकेलेे डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और मां बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो