scriptदिग्गज हुए धराशाही, भाजपा-कांग्रेस को 7-7 व निर्दलीय 1 सीट पर हुआ काबिज | Veteran rivalry, BJP-Congress held 7-7 seats and Independents 1 | Patrika News
राजनंदगांव

दिग्गज हुए धराशाही, भाजपा-कांग्रेस को 7-7 व निर्दलीय 1 सीट पर हुआ काबिज

गंडई नपं में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर

राजनंदगांवDec 25, 2019 / 12:15 pm

Nakul Sinha

Veteran rivalry, BJP-Congress held 7-7 seats and Independents 1

वितरण… जीत के बाद प्रत्याशियों को एसडीएम द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. नगर पंचायत गंडई में जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल के समापन के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दिया था। निकाय में नए जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए जब से नामांकन दाखिल हुआ है तब से राजनीतिक पार्टी में टिकट को लेकर खूब खींचतान भी हुआ और पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान पर उतर गया। किसी को सफलता मिली तो किसी को निराशा हाथ लगी। वार्ड 1 भाजपा से अश्वनी ताम्रकार को 313, कांग्रेस से भिज्ञेश यादव को 330 जीत का अंतर 17 वोट रहा। वार्ड 2 भाजपा से रामकुमार साहू 153, कांग्रेस से कमलेश रावत को 156, निर्दलीय प्रत्याशी श्यामपाल ताम्रकार को 211, जीत का अंतर 55 वोट रहा। वार्ड 3 भाजपा से चंद्रिका नामदेव को 248 निर्दलीय प्रत्याशी मधु ताम्रकार को 155, जीत का अंतर 93 वोट रहा। वार्ड 4 से भाजपा से राकेश ताम्रकार को 123 कांग्रेस के सूरज नामदेव को 321 जीत 198 वोट से वार्ड 5 भाजपा से निर्मला साहू को 209 कांग्रेस के मालती साहू को 167 जीत 42 वोट रहा। वार्ड 6 से भाजपा से ओमप्रकाश अग्रवाल को 62 क्रांति ताम्रकार को 288, भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी गुलशेर खान को 161 वोट मिले। यहां भी बागी भाजपा के समीकरण को बिगाड़ा और जीत 127 वोट से हुआ। वार्ड 7 से कांग्रेस से लियाकत अली को 272 भाजपा से राजेश मेहता को 263 वोट मिले जीत 09 वोट से। वार्ड 8 भाजपा से निराशा कुर्रे को 210 कांग्रेस से भुनेश्वरी रात्रे को 195 वोट मिली। वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व कांग्रेस के पार्षद शिवकुमार कुर्रे ने अपने पत्नी सुनीता कुर्रे को मैदान पर उतारा था जिसको 17 वोट मिले। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश दास रात्रे की बहु को 15 वोट से हार का सामना करना पड़ा। यहां भी कांग्रेस का समीकरण बिगड़ा। वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी जाबिद खान को 311, कांग्रेस से मोहसीन खान को 173 और कांग्रेस से बागी पूर्व पार्षद शिवकुमार कुर्रे को 207 वोट मिले। यहां भी कांग्रेस को 104 वोट का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं वार्ड 10 में भाजपा से पार्वती पटेल को 195, कांग्रेस से वेदन पटेल को 180, जीत का अंतर 15 वोट रहा। वार्ड 11 में भाजपा से पूर्णिमा कुंजाम 295, कांग्रेस से मंजू नेताम को 231 वोट मिले। जीत का अंतर 64 वोट रहा। वार्ड 12 में कांग्रेस से प्रीतम छेदैया को 251, भाजपा से यतीश कुंजाम को 296, जीत 45 वोट से हुआ। वार्ड 13 जो 4 पंचवर्षीय भाजपा इस सीट को जीतते आया है। इसी सीट को कांग्रेस से चेतन देवांगन को 431 भाजपा से टेकन देवांगन को 137 जीत 294 वोट से हुआ। वार्ड 14 में कांग्रेस से नारायण चतुर्वेदी को 326 और भाजपा से राजू दास को 215 मिले। वार्ड 15 भाजपा से जीवन दास रात्रे को 101 कांग्रेस से दीलिप ओगरे को 230 वोट मिले। मतगणना पश्चात अंत में विजेता पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
नपं परिणाम अं. चौकी
वार्ड 1 सुरेश नेताम भाजपा
वार्ड 2 रितेश मेश्राम कांग्रेस
वार्ड 3 धर्मेन्द्र साहू भाजपा
वार्ड 4 शीतल भुआर्य कांग्रेस
वार्ड 5 मोहसिन खान भाजपा
वार्ड 6 अविनाश कोमरे कांग्रेस
वार्ड 7 बिसन देवांगन निर्दलीय
वार्ड 8 सविता मानिकपुरी कांग्रेस
वार्ड 9 मुकेश सिन्हा कांग्रेस
वार्ड 10 अशोक वर्मा कांग्रेस
वार्ड 11 मनीष बंसोड़ कांग्रेस
वार्ड 12 विद्या त्रामकार कांग्रेस
वार्ड 13 शंकर निसाद कांग्रेस
वार्ड 14 विजय यादव कांग्रेस
वार्ड 15 साधना सिंग कांग्रेस
नपं परिणाम छुईखदान
वार्ड 1 से शैव्या वैष्णव भाजपा
वार्ड 2 से राकेश वैष्णव भाजपा
वार्ड 3 से पन्ना मंडावी भाजपा
वार्ड 4 से इमरान खान भाजपा
वार्ड 5 से अनुभा जैन भाजपा
वार्ड 6 से उमाकांत महोबिया भाजपा
वार्ड 7 से प्रकाश महोबिया कांग्रेस
वार्ड 8 से सुरेश यादव भाजपा
वार्ड 9 से विनोद तिवारी निर्दलीय
वार्ड 10 से पर्तिका महोबिया कांग्रेस
वार्ड 11 से टिकेश्वरी कुंभकार कंग्रेस
वार्ड 12 से सोनाली देवांगन कांगेस
वार्ड 13 से महेश नारकर भाजपा
वार्ड 14 से प्रेमपाल निर्दलीय
वार्ड 15 से दीपाली जैन भाजपा
नपं परिणाम छुरिया
वार्ड 1 से सुनील लारोकर कांग्रेस
वार्ड 2 से लक्ष्मी यादव कांग्रेस
वार्ड 3 से सलमान खान भाजा
वार्ड 4 से सीमा सिन्हा भाजपा
वार्ड 5 से राधेश्याम ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 6 से भारती रजक भाजपा
वार्ड 7 से रमेश कश्यप भाजपा
वार्ड 8 राजकुमारी सिन्हा कांग्रेस
वार्ड 9 से योगेश्वर पटेल भाजपा
वार्ड 10 से साजदा खान कांग्रेस
वार्ड 11 से मनोज यादव कांग्रेस
वार्ड 12 से त्रिवेणी कुंभकार भाजपा
वार्ड 13 से मुकेश कुंजाम कांग्रेस
वार्ड 14 से भूषण नेताम भाजपा
वार्ड 15 से द्रौपती उइके भाजपा
नपं परिणाम डोंगरगांव
वार्ड 1 से गिरीजाशंकर उइके भाजपा
वार्ड 2 से अशोक मालेकर कांग्रेस
वार्ड 3 से प्रियंक जैन कांग्रेस
वार्ड 4 से सिध्दिक बडगुजर निर्दलीय
वार्ड 5 से पुष्पदेवी रोशन यदु कांग्रेस
वार्ड 6 से सतीश वैष्णव कांग्रेस
वार्ड 7 से किशोर बोहरा कांग्रेस
वार्ड 8 से मुन्नी बाई मंडलोई भाजपा
वार्ड 9 से हीरा निषाद कांग्रेस
वार्ड 10 से वैशाली बोरकर कांग्रेस
वार्ड 11 से दीपक देवांगन कांग्रेस
वार्ड 12 से ललित लोढ़ा कांग्रेस
वार्ड 13 से मोमिन बाई भाजपा
वार्ड 14 से रूखमणी कांग्रेस
वार्ड 15 से डिकेश साहू निर्दलीय

Home / Rajnandgaon / दिग्गज हुए धराशाही, भाजपा-कांग्रेस को 7-7 व निर्दलीय 1 सीट पर हुआ काबिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो