scriptस्ट्रांग रूम में पहुंचे महिला कर्मीं अव्यवस्था के चलते भटकते रहे | Women workers reaching in the strong room wandered due to clutter | Patrika News
राजनंदगांव

स्ट्रांग रूम में पहुंचे महिला कर्मीं अव्यवस्था के चलते भटकते रहे

हुई परेशानी

राजनंदगांवNov 14, 2018 / 01:46 pm

Nakul Sinha

system

दल… मतदान दल को अव्यवस्था के चलते परेशानी होनी पड़ी।

राजनांदगांव / डोंगरगांव. विधानसभा चुनाव 2018 के लिए स्थानीय महाविद्यालय को मतदान सामग्री वितरण-जमा केन्द्र बनाया गया है। जहां बूथ पार्टी की रिर्पोटिंग के लिए अलग से 25 महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनमें ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन बच्चों के लिए महिलाकर्मी दिन-भर परेशान होती रहीं। इतना ही नहीं जहां इन महिला शिक्षकों को सुबह 7 बजे ड्यूटी के लिए बुलाया। वहीं उनके सेक्टर प्रभारी ही देर से पहुंचे।
परिसर में छायी रहे पेयजल समस्या
परिसर में उपस्थित कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे परिसर में पेयजल की समस्या है और एक बार टैंकर आने के बाद पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सबसे गंभीर विषय है कि यहां महिला कर्मचारी प्रसाधन के लिए घंटों भटकते रहे और काफी मिन्नतों के बाद महाविद्यालय परिसर में उन्हें प्रसाधन उपलब्ध कराया गया। खबर यह भी है कि स्थानीय कृषि विस्तार अधिकारी को दो अलग-अलग आदेशों के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
असमंजस के चलते अधिकारी निलंबित
मिली जानकारी के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी को पहले पीठासीन अधिकारी के लिए खुज्जी विधानसभा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी और उसके बाद डोंगरगांव रिटर्निंग अधिकारी व्दारा स्ट्रांग रूम प्रभारी के लिए उनकी ड्यूटी के लिए आदेश कर दिया गया जबकि बताया जाता है कि उक्त अधिकारी व्दारा बार-बार दोनों संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से लगातार इस बात को बताया किन्तु असमंजस की स्थिति के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं पेटी डिस्ट्रीब्यूशन के समय एक शिक्षक को मिर्गी का दौरा भी आया और उन्हें तत्काल राजनांदगांव ले जाया गया।
मुनासिब नहीं समझा
इस संबंध में डोंगरगांव रिटर्निंग अधिकारी पीके शर्मा से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उन्होंने घंटों बाद भी फोन का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। असमंजस की स्थिति के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।मतदान दल को अव्यवस्था के चलते परेशानी होनी पड़ी।

Home / Rajnandgaon / स्ट्रांग रूम में पहुंचे महिला कर्मीं अव्यवस्था के चलते भटकते रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो