scriptकुम्भलगढ़ में 45 भाजपा नेता करेंगे ‘2023’ पर मंथन! | 45 BJP leaders will brainstorm on '2023' in Kumbhalgarh | Patrika News
राजसमंद

कुम्भलगढ़ में 45 भाजपा नेता करेंगे ‘2023’ पर मंथन!

पूनिया, राजे, गजेन्द्र, बीएल संतोष, अरुण सिंह, कटारिया सहित कई नेताओं के आने की सम्भावना, यहां एक होटल में बेहद गोपनीय ढंग से चल रही हैं दो दिवसीय शिविर की तैयारियां

राजसमंदSep 18, 2021 / 10:57 pm

jitendra paliwal

कुम्भलगढ़ में 45 भाजपा नेता करेंगे '2023Ó पर मंथन!

कुम्भलगढ़ में 45 भाजपा नेता करेंगे ‘2023Ó पर मंथन!

कुंभलगढ़. राजस्थान भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करने जा रही है। आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर 21 व 22 सितम्बर को कुंभलगढ़ की एक होटल में मंथन शिविर आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर है। मंथन को को ‘चिंतन वर्गÓ का नाम दिया गया है।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन मेघवाल तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भूपेंद्र यादव समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शिविर में गहन चर्चा होगी, वहीं भाजपा के अंदरूनी मसलों को सुलझाने की भी कोशिश होगी। इधर, राजसमंद भाजपा जिला कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारियों ने शिविर के सम्बंध में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना होने से इनकार किया है।
कोई प्लेन, रेल तो कोई सड़क मार्ग से आएगा
शिविर में दिल्ली, जयपुर और प्रदेशभर से आ रहे 45 बड़े नेताओं के लिए स्वागत, भोजन, आवास, बैठक सहित अन्य तमाम तैयारियां की जा रही हैं। नई दिल्ली से नेता हवाई जहाज से डबोक उतरेंगे और फिर सड़क मार्ग से कुम्भलगढ़ पहुंचेंगे, वहीं जयपुर से कुछ नेता ट्रेन में बैठकर आएंगे। कुछ पदाधिकारी कार से सड़क मार्ग से कुम्भलगढ़ आएंगे।
व्यवस्थाओं को लेकर दी जिम्मेदारियां
यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं। जोशी के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, उदयपुर सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा, राजसमंद जिला प्रभारी दामोदर अग्रवाल आदि भी कुम्भलगढ़ का दौरा कर चुके हैं। व्यवस्थाएं प्रदेश आलाकमान के निर्देशन में ही हो रही हैं। जिला भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग इंतजामों को लेकर जिम्मेदारी दी गई हैं। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि अधिकांश जिला पदाधिकारी 20 सितम्बर को ही कुम्भलगढ़ पहुंच जाएंगे।

Home / Rajsamand / कुम्भलगढ़ में 45 भाजपा नेता करेंगे ‘2023’ पर मंथन!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो