scriptJanmashtmi 2022 : श्रीनाथजी के वस्त्रों को परंपरानुसार केसर के रंग से रंगा | According to tradition, the clothes of Shrinathji were dyed with saffr | Patrika News
राजसमंद

Janmashtmi 2022 : श्रीनाथजी के वस्त्रों को परंपरानुसार केसर के रंग से रंगा

– तिलकायत और विशाल बावा ने प्रभु के वस्त्र रंगने व पानघर की सिद्ध की सेवा

राजसमंदAug 18, 2022 / 12:26 pm

himanshu dhawal

Janmashtmi 2022 : श्रीनाथजी के वस्त्रों को परंपरानुसार केसर के रंग से रंगा

नाथद्वारा में जन्माष्टमी के लिए श्रीनाथजी को धराए जाने वाले व केसर से रंगते हुए

नाथद्वारा. पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी के महोत्सव के पर्व पर श्रीजी प्रभु की सेवा में परंपरा अनुसार पंचमी के शुभ दिवस पर जन्माष्टमी के पर्व पर प्रभु श्रीनाथजी को धराए जाने वाले वस्त्रों को केसर के रंग में रंगने की वल्लभ कुल द्वारा विशेष परंपरानुसार बुधवार को रंगे गए।
इसकी सेवा पंचमी के दिवस पर गोस्वामी इंद्रदमन एवं विशाल बावा ने लाडले लाल के चौक एवं श्रीजी प्रभु के सम्मुख बड़े भाव से वस्त्र रंगने की सेवा सिद्ध की। वहीं जन्माष्टमी महोत्सव के पर्व पर छठ के दिन श्री प्रभु के पानघर की सेवा में सुपारी सिद्ध करने की सेवा नवीन पानघर में परंपरा अनुसार बड़े भाव से सिद्ध की। इस अवसर पर श्रीजी प्रभु के बड़े मुखिया इंद्रवदन गिरनारा, नवनीत प्रियाजी के मुखिया भगवान दास, रजनीकांत, घनश्याम सांचीहर ने सहयोग कर सेवा सिद्ध करवाई!। इस दौरान पानघरिया वेदांत गुर्जर, देव गुर्जर, जमादार अनिल सनाढ्य, गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता उपस्थित थे। नाथद्वारा में जन्माष्टमी की तैयारी जोर-शोर से जारी है।
ये की व्यवस्थाएं

समय निश्चित : ओझा ने बताया कि जन्माष्टमी एवं नंदमहोत्सव के दर्शनों के समय की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक की गई है, जिससे मंदिर में भीड़ का दबाव नहीं बढ़ेगा।
कंट्रोल रूम बनाया : दर्शनार्थियों के लिए माणक चौक एवं मोतीमहल चौक में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। वहां से किसी भी प्रकार की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।

पुलिस जाब्ता : मंदिर में श्रीनाथ गार्ड के साथ निजी एजेंसी के सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। बाहरी क्षेत्र व सार्वजनिक स्थानों पर 200 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाब्ता पुलिस प्रशासन द्वारा तैनात किया जाएगा।

Home / Rajsamand / Janmashtmi 2022 : श्रीनाथजी के वस्त्रों को परंपरानुसार केसर के रंग से रंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो