लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। गोयल पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि आज देश का विश्व स्तर पर मुख्य राष्ट्रों में नाम लिया जाता है और जो साख भारत देश की दुनियां में बढ़ी है, वह भाजपा सरकार की देन है।
लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, सभापति सुरेश पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, आईटी सेल गौरव जोशी आदि मौजूद थे। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान से 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।