सांगठ खुर्द में पैंथर ने किया भैंस का शिकार
राजसमंद. सांगठ खुर्द में रविवार रात्रि पैंथर ने एक बाड़े में बंधे मवेशियों पर हमला कर भैंस का शिकार कर लिया। गांव में पिछले 15 दिनों पैंथर ने चार मवेशियों का शिकार किया। खुमालाल बलाई के बाड़े में बंधे मवेशियों पर हमला कर भैंस का पैंथर ने शिकार किया। पशु रंभाने लगे। आवाज पर आस-पास के घरों में सो रहे ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने टॉर्च व पत्थर फेंककर पैंथर को भगाया। गत दिनों भील बस्ती में एक बछड़े व गाय तथा शंभुसिंह की एक बकरी को मार डाला। सोमवार सुबह आई वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाने की मंाग की।

मंदिर का ताला तोड़ चुराई नकदी
खमनोर. सेमल में अटल सेवा केंद्र के पास प्राचीन भमेरी माताजी मंदिर में शनिवार रात ताले तोड़ कर दानपेटी से नकद राशि चुरा ली। जानकारी के अनुसार मंदिर में दान पेटी से करीब करिब दो हजार रुपए नगद, 25 कम्बलें, चद्दर, रसोई के बर्तन चोरी हो गए। रविवार सुबह लहरसिंह पूजा के लिए पहुंचा, तो चोी का पता चला। बाद में सरपंच मांगूसिंह भी पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।