scriptमंथन में विष और अमृत दोनों निकले- पूनिया | Rajasthan BJP's contemplation camp ends in Kumbhalgarh | Patrika News
राजसमंद

मंथन में विष और अमृत दोनों निकले- पूनिया

कुम्भलगढ़ में राजस्थान भाजपा का चिंतन शिविर समाप्त

राजसमंदSep 23, 2021 / 09:37 pm

jitendra paliwal

मंथन में विष और अमृत दोनों निकले- पूनिया

मंथन में विष और अमृत दोनों निकले- पूनिया

कुंभलगढ़. राजस्थान भाजपा की विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आयोजित मिशन-2023 की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार दोपहर १:३० बजे कुम्भलगढ़ की होटल एण्ड रिजॉर्ट दी एवरेस्ट हिल रिसॉर्ट में पूरी गई। इससे पूर्व सभी नेताओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिन की शुरुआत की। दोपहर 12 बजे से पहले ही केन्द्रीय स्तर के नेता निकल गए। उसके बाद राजस्थान के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अंतिम सत्र में हुई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बयान जारी कर कहा कि इस मंथन में विष और अमृत दोनों निकले हैं, जो संगठन की मजबूती में काम आएंगे।
‘अमृत देश की जनता और विष कांग्रेस के काम आएगाÓ
पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंथन में अमृत एवं विष निकला। अमृत देश एवं राज्य की जनता एवं भाजपा के लिए है। जबकि विष कांग्रेस पार्टी के लिए काम आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, किसान परेशान है, युवा दुखी हैं, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। झालावाड़ अलवर सहित कई जिलों के मॉब लिंचिंग के मामलों से प्रदेश शर्मसार हुआ है। पूनिया ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसान, युवा और महिलाएं इत्यादि सभी वर्ग आर्थिक उन्नति के साथ आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी कर रही है। ढाई साल में न किसानों का कर्जा माफ हुआ है, न भर्तियां पूरी की गई हैं।
उनके नहीं पहुंचने का कारण राजनैतिक नहीं
पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मंत्री भूपेंद्र यादव के नहीं पहुंचने का राजनैतिक नहीं रहा। वे अपनी निजी समस्याओं के चलते यहां नहीं पहुंच पाए हैं।
अन्तिम दिन चला फोटो खिंचवाने का दौर
शिविर समाप्त होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं के आग्रह पर नेताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। हर कोई अपने चेहते नेताओं के साथ सेल्फी लेेने को उत्सुक दिखा। नेता भी तसल्ली से कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आए।
राठौड़ की तारीफ कर गए प्रदेशाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जाते वक्त स्थानीय विधायक सुरेन्द्रङ्क्षसह राठौड़ की तारीफ करते हुए बोले, उन्होंने वाकई शानदार व्यवस्थाएं की। खाने से लेकर रहने तक के सभी इंतजाम बेहतर थे।
प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा
– राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों की, जिलों की और संभागों की समीक्षा हुई। अब जो एक्शन प्लान बनेगा, उसको हम धरातल पर लागू करेंगे।
– इन दिनों सशक्त मंडल अभियान और सेवा और समर्पण अभियान चल रहे हैं। आगामी समय में मिशन-2023 के लिए राजनीतिक तौर पर कौनसे मुद्दे प्रमुख होंगे, उन पर हम अभी से कार्य करेंगे।
– पार्टी को पूरे प्रदेश में भौगोलिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने, पार्टी को संभागों में और अधिक मजबूत करने, जिलों का संगठन और मजबूत हो, मंडल सशक्त हों और बूथों पर भी नीचे तक मजबूती हो, पन्ना इकाइयां मजबूत हों, इत्यादि विषयों पर चर्चा की।
– हम राष्ट्रवाद और अंत्योदय के विचारों को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए कार्य करते हैं।
– मिशन-2023 का पार्टी लक्ष्य यह है कि ‘एक बार सत्ता में भाजपा और एक बार कांग्रेसÓ इस धारणा को जनता के आशीर्वाद से खत्म करेंगे। हमेशा राजस्थान में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
– पार्टी की दूरगामी कार्ययोजना की यह महत्वपूर्ण बैठक थी, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन मिला, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रमोद सामर, जिला प्रमुख रतनीदेवी जाट, प्रधान कमला दसाणा, महेन्द्रङ्क्षसह, महेन्द्र कोठारी, कर्णङ्क्षसह राव, दिनेश बड़ाला, प्रेमसुख शर्मा, दीनदयालगिरि, देवगिरी, श्रीकृष्ण पालीवाल, सुनील, भवानीसिंह झाला, लक्ष्मणसिंह, नारायणसिंह सोलंकी, बब्बरसिंह एवं अल्पेश असावा सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुबह पहुंचे परशुराम दर्शन को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मेवाड़ के अमरनाथ कहे जाने वाले बाबा परशुराम महादेव मन्दिर में जाकर दर्शन किए तथा प्रदेश एवं देश में सुख-शांति की कामना की। आठ बजे होटल से परशुराम महादेव मंदिर के लिए निकले। पुनिया पुन:१० बजे तक रिजॉर्ट पहुंच गए एवं चिंतन बैठक में भाग लिया।
बीएल संतोष दिल्ली रवाना
इससे पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सुबह छह बजे ही दिल्ली के लिए निकल गए थे। प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र के बाद ११.३० बजे से केन्द्रीय नेता बैठक से निकलना प्रारंभ हो गए। १२ बजे तक सभी राष्ट्रीय नेता चले गए। उसके बाद प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई।
ये थे मौजूद
बैठक में राज्य के नेताओं की एकजुटता और संगठन विस्तार तथा भविष्य का रोडमैप तैयार किया गया। यहां प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के अलावा प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह, राज्य संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता विपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, सीकर सांसद सुमेधानन्द, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी और मदन दिलावर के अलावा विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

Home / Rajsamand / मंथन में विष और अमृत दोनों निकले- पूनिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो