scriptराजसमंद : कांग्रेस ने तनसुख को उतारा, अब दीप्ति-तनसुख में मुख्य मुकाबला | rajsamand congress candidate declared tansukh bohara, by election vidh | Patrika News
राजसमंद

राजसमंद : कांग्रेस ने तनसुख को उतारा, अब दीप्ति-तनसुख में मुख्य मुकाबला

राजसमंद विधानसभा उप चुनाव

राजसमंदMar 28, 2021 / 12:03 am

Mukesh Hingar

कांग्रेस ने तनसुख को उतारा, अब दीप्ती—तनसुख में मुख्य मुकाबला

कांग्रेस ने तनसुख को उतारा, अब दीप्ती—तनसुख में मुख्य मुकाबला

राजसमंद. विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजसमंद विधानसभा के लिए होली के एक दिन पहले कांग्रेस ने भी अपना चेहरा घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची में राजसमन्द विधानसभा से केलवा निवासी तनसुख बोहरा को अपना उमीदवार घोषित कर दिया है। अब यहां मुख्य मुकाबला भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी व कांग्रेस के तनसुख बोहरा के बीच ही होगा।
कांग्रेस ने इस चुनाव में एक नया चेहरे पर भरोसा जताते हुए उद्योगपति तनसुख बोहरा को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजसमन्द विधानसभा सीट के लिए उमीदवारों की अटकलों का दौर शनिवार दोपहर को कांग्रेस की सूची जारी होने के साथ ही खत्म हो गया है। जहां पर भाजपा दो दिन पूर्व ही चुनावा प्रचार में जुट गई है वहीं कांग्रेस भी अब चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाने में लगी हुई है।
नामाकंन का अंतिम दिन 30 मार्च को ही दोनों दलों के प्रत्याशी अपने-अपने नामाकंन दाखिल करेंगे। ऐसे में दो दिन दोनों ही दलों की ओर से होली एवं धुलण्डी पर होली के रंगों के साथ-साथ चुनावी राम-राम का भी माहौल देखने को मिलेगा। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक गांव-गांव जाकर होली के रंग में चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी भी करेंगे।

Home / Rajsamand / राजसमंद : कांग्रेस ने तनसुख को उतारा, अब दीप्ति-तनसुख में मुख्य मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो