scriptलहराते तिरंगे, आजादी के तरानों ने भरा देशभक्ति का जोश | Waving the tricolor, the flag of freedom filled the spirit of patriot | Patrika News
राजसमंद

लहराते तिरंगे, आजादी के तरानों ने भरा देशभक्ति का जोश

– केलवा में रुपालो भारत रुपालो केलवा व मोहन कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

राजसमंदAug 07, 2022 / 12:48 pm

himanshu dhawal

लहराते तिरंगे, आजादी के तरानों ने भरा देशभक्ति का जोश

केलवा . कस्बे में तिरंगा रैली का शुभारंभ करते अतिथि। 

राजसमंद (केलवा) . कस्बे में रुपालो भारत रुपालो केलवा की ओर से मोहन कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य और समाजसेवी महेन्द्र कोठारी के नेतृत्व में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बाा देशभक्ति के जोश और रंग में डूब गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत से पूर्व कस्बे के गल्र्स स्कूल में संत निर्मल राम के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके और माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों व कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्र्र के प्रति दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त राष्ट्र बनाने की शपथ संत निर्मल राम के द्वारा दिलवाई गई। प्रारंभ में स्वागत मोहन कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कोठारी (विकास बालाजी) केलवा ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से रवाना होकर चारणा की खाली, सदर बाजार, छतरी चौक, धोली बावड़ी, खटीक मोहल्ला, रामपोल, रैगर मोहल्ला, राधाकृष्ण जल मंदिर, सूरजपोल एवं भिक्षु विहार रोड होकर वापस गल्र्स स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई।
75 फीट का तिरंगा बना आकर्षण
रैली में सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे और वाहन पर तिरंगे लहरा रहे थे। इसके बाद ठेले में भारत माता की आकर्षक झांकी चल रही थी। साथ ही विद्यार्थी भारत माता के साथ ही क्रांतिकारियों की वेशभूषा में रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। जबकि, रैली का मुख्य आकर्षण 75 फीट लम्बा तिरंगा झण्डा रहा। रैली का मार्ग में कई जगहों पर कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा करके और विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वागत किया। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से मार्ग में कई जगहों पर पेयजल एवं शर्बत आदि की सेवा भी की गई। रैली के वापस गल्र्स स्कूल पहुंचने पर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र कोठारी अपेक्स ने किया।
ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह राठौड़, केलवा थानाधिकारी शम्भुसिंह शक्तावत, मुकेश भार्गव, कार्यक्रम के सह संयोजक सुरेश सोनी, मनीष पालीवाल, मुकेश कोठारी, कमलेश पालीवाल, अनिल पालीवाल, प्रिंस कोठारी, विनोद पालीवाल, कैलाश जोशी, बाबुलाल कोठारी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट, महाससिचव सुनील जोशी, गणेश पालीवाल, महेंद्रसिंह चौहान, संजय पालीवाल, नरेन्द्र बोहरा, मौजूद रहे।

Home / Rajsamand / लहराते तिरंगे, आजादी के तरानों ने भरा देशभक्ति का जोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो