जानकारी के अनुसार, राणा शुगर मिल के कर्मचारी बोलेरो कार में सवार होकर पेट्रोलिंग कर रहे थे। बताया गया है कि कोई किसान बाहर से गन्ना लेकर शुगर मिल में न चला जाए, इसको लेकर ये कार में सवार होकर पेट्रोलिंग करते है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे जब ये पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक कार ने बोलेरो कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार सभी कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।
उधर, सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि 4 लोगों की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि अन्य को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने एक अन्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है।
स्पीड की वजह से हुआ हादसा हादसे के दौरान बस ही स्पीड ज्यादा बताई गई है। बताया गया है कि हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना को लेकर आसपास के लोग भी गुस्से में है। लोगों का कहना है कि हाई स्पीड पर चलने वालों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी जा चुकी है।