‘डरने की जरूरत नहीं है’ रामपुर दौर के दूसरे दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमसफर रिजॉर्ट में जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उनके पास तमाम बकरिया हैं, जितनी भी चाहिए, प्रशासन उमसे ले ले। जहां तक भैंसों का सवाल हैं, उनके पास बहुत भैंसे हैं। वे भैंसें देने के लिए तैयार हैं। अगर यहां डीएम को बकरिया और भैंसें चाहिए तो वे ला देंगे।
अब्दुल्ला आजम खान भी रहे साथ में साथ ही उन्होंने रामपुर डीएम पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तोड़फोड़ मचाए हुए हैं। कमिश्नर बन जाएंगे तो अपनी सरकार में उनसे ही अपने यहां का अतिक्रमण हटवाएंगे। बनारस में तमाम घाटों पर कब्जा है। इनसे ही हटवाया जाएगा। जितने भी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। प्रशसन कर लें। इनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लिखते-लिखते कागज खत्म हो जाएगा, लेकिन हम खत्म नहीं होंगे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय की रक्षा की राजनीति करने वाले क्या गाय की सुरक्षा कर पाए हैं? पूरे प्रदेश में बिजली की दरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान स्वार टांडा से विधायक एवं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान उनके साथ थे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर