scriptएनालिसिसः BJP ने लगाया नकवी दांव, क्या रामपुर के मुस्लिमों को मना ले जाएगी भाजपा? | BJP asks Mukhtar Abbas Naqvi to make strategy on Rampur | Patrika News
रामपुर

एनालिसिसः BJP ने लगाया नकवी दांव, क्या रामपुर के मुस्लिमों को मना ले जाएगी भाजपा?

रामपुर उपचुनाव में BJP मुस्लिम वोटों को साधने के लिए जी जान से जुटी है। रामपुर लोकसभा उप-चुनाव जीतने के बाद अब विधानसभा को फतह करने के ल‌िए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए दिग्‍गज नेता पहुंच पूरी ताकत से लगे हैं।

रामपुरNov 28, 2022 / 08:42 am

Upendra Singh

mukhtar_abbas_naqvi_1_jpg.jpg
अभी छह महीने हुए हैं। इसी रामपुर में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव जीता था। अब विधानसभा की बारी है। बीजेपी अपनी जीत दोहराने के लिए आज नहीं 165 दिन पहले ही पत्ते फेंकने शुरू कर दी थी। अब अपना हुकुम का इक्का लेकर आई है। आइए आपको आजम के रामपुर में बीजेपी की पूरी बिसात को बताते हैं…
आज क्या हो रहा है…
पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के मजबूत मुस्लिम नेता मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंच रहे हैं। वो आज से तीन दिनों तक रामपुर में रहेंगे। बीजेपी कह रही है कि वो कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।
लेकिन असलियत ये है कि वो छह महीने पहले मिली लोकसभा की जीत को डिकोड करेंगे। यानी हर वो काम करेंगे जिससे पसमांदा मुसलमान बीजेपी को वोट दें। इसलिए वो घर-घर जाकर पसमांदा मुस्लिमों से मिलेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता 165 दिन पहले से यही कर रहे हैं।
अब ये पसमांदा मु‌सलमान का क्या चक्कर है…
रामपुर लोकसभा में 50% मुस्लिम वोटर हैं। यानी इन्हें अपने पक्ष में नहीं किए तो हार जाएंगे। इसलिए बीजेपी को मुस्लिम वोटर्स की जरूरत है। ये एक आम धारणा कि मुस्ल‌िम बीजेपी को वोट नहीं करेंगे। इसका काट प्रधानमंत्री मोदी लेकर आए।
उन्होंने 11 जुलाई 2022 यानी 5 महीने पहले ही हैदराबाद में कह दिया था, “पसमांदा मुसलमानों के बीच में जाकर काम करें और व्यापक पहुंच बनाएं।”

यूपी सीएम योगी ने तुरंत ये बात मान ली। उन्होंने 16 अक्टूबर को लखनऊ में पसमांदा बुद्ध‌िजीवी सम्मेलन रखा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथ‌ि बने।
pasmanda_sammelan.jpg
IMAGE CREDIT: (patrika) लखनऊ में 16 अक्‍टूबर को आयोजित पसमांद बुद्ध‌िजीवी सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत किया।
बीते 13 नवंबर को पहली बार आजम खान के रामपुर में बीजेपी ने पसंमादा मुस्लिम सम्मेलन कर डाला। तब रामपुर में आजम खान की विधायकी जा चुकी थी और चुनाव की घोषणा हो गई थी।
अच्छा तो पीएम मोदी ने पसंमादा मुसलमानों में काम करने को क्यों बोला?
कई बार ऐसा दावा किया जाता है कि पीएम देश की नज्ब समझते हैं। अब इसका असर देखिए। देश में कुल मुसलमानों का 80% पसमंदा मुस्लिम हैं। सीएम योगी ने इसे इसलिए तुरंत पकड़ लिया कि रामपुर में कुल 50% मुस्लिम वोटर्स का आधा यानी करीब 25% वोटर पसमांदा मुस्लिम हैं।

आइए अब पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद मंडल की पूरी राजनीति की गणित बताते हैं…


2019 में मुरादाबाद मंडल की सभी 6 लोकसभा सीट पर भाजपा हारी थी
सूत्रों के अुनसार, रामपुर विधानसभा उप-चुनाव को बीजेपी के इलेक्‍शन गुरुओं के लिए मिशन 2024 का रिर्हसल है। वो ऐसी गणित बिठा रहे हैं कि अभी विधायकी जीत लिए तो 2024 में मुरादाबाद मंडल की 6 लोकसभा सीटों पर इसका असर होगा।
दरअसल, बीजेपी की गणित बिगाड़ देते हैं मुरादाबाद मंडल वाले
ऐसा नहीं कि बीजेपी ने कभी मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीटों पर कमल नहीं खिलाया। जब 2014 में बीजेपी और मोदी की लहर थी तो यहां पार्टी ने सभी 6 लोकसभा सीटें जीत ली थीं।
लेकिन अगली बार यानी 2019 में यहां की जनता बीजेपी की पिछड़ी गणित को पूरा ही फेल कर दिया। एक सीट हाथ नहीं लगी। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी वैसा नहीं हुआ जैसा 2014 में हुआ था।
2022 विधासभा चुनाव में 27 में से सिर्फ 10 सीटों पर जीत मिली
मुरादाबाद मंडल में 27 विधानसभा पर केवल 10 सीटों पर BJP को जीत मिली थी। जहां पर मुरादाबाद और संभल में 1-1 और रामपुर और अमरोहा में 2-2 सीट ही भाजपा के खाते में गई।
मुस्लिम वोटर होत हैं निर्णायक
बाकी सीट समाजवादी पार्टी को मिली। बिजनौर में बराबरी का मामला रहा। आठ विधानसभा सीटों पर सपा और भाजपा को 4-4 सीटें मिलीं हैं।

भाजपा को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल से उम्मीद के मुताबिक सीट नहीं मिली। यहां के अधिकांश सीटों पर मुसलमान का मत निर्णायक होता है।
रामपुर सीट से 10 बार विधायक बने आजम खां
इसी कारण से रामपुर में 10 बार से सपा नेता आजम खां 10 बार विधायक चुने गए हैं। मुुरादाबाद की कुदरकी और बिलारी, अमरोहा सदर और नौगांवा सादात और संभल की शहर की सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है।
निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिम कंडिडेट खोज रही है
सूत्रों की माने तो भाजपा निकाय चुनाव में पार्टी अध्यक्ष और पार्षद के लिए मु‌स्लिम दावेदार खोज रही है। जिससे मुस्लिमों को यह विश्वास दिलाए की भाजपा सभी के साथ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी अपने पहले संबोधन में भी साफ कह चुके हैं कि मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है। यहां 2024 में हर हाल में जीतना है।

लोकसभा उपचुनाव में आजम खां के गढ़ में सेंध लगा चुकी है बीजेपी
BJP ने आजम खान के मजबूत किले में सेंध लगाते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने समाजवादी पार्टी के आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों से हराया है।
2014 के बाद रामपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी का कब्ज़ा हुआ है। 2019 में रामपुर की जनता ने सपा के आजम खां को चुना था। विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसमें बीजेपी के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज की थी। सपा के आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
मुरादाबाद मंडल में बीजेपी की स्थित‌ि

मुरादाबाद

मुरादाबाद नगरभाजपारितेश गुप्ता
मुरादाबाद ग्रामीणसपामोहम्मद नासिर
कांठसपाकमाल अख्तर
कुंदरकीसपाजियाउर्रहमान
ठाकुरद्वारासपानवाब जान खां
बिलारीसपाफहीम इरफान
   
रामपुर

सीट का नामपार्टीविधायक
रामपुर नगरसपाआजम खान (सदस्यता गई)
चमरौआसपानसीर अहमद खां
बिलासपुरभाजपासरदार बलदेव सिंह औलख
स्वारसपाअब्दुल्ला आजम
मिलकभाजपाराजबाला
अमरोहा
सीट का नामपार्टीविधायक
हसनपुर

भाजपामहेंद्र सिंह खड़गवंशी
अमरोहासपामहबूब अली
नौगावां सादातसपासमरपाल सिंह
धनौराभाजपाराजीव कुमार
बिजनौर

सीट का नामपार्टीविधायक
बिजनौरभाजपासूचि चौधरी
नगीनासपामनोज पारस
धामपुरभाजपाअशोक कुमार राणा
नजीबाबादसपातस्लीम अहमद
बढ़ापुरभाजपासुशांत सिंह
नूरपुरसपाराम अवतार
नहटौरभाजपाओम कुमार
चांदपुरसपास्वामी ओमवेश
संभल

सीट का नामपार्टीविधायक
गुन्नौरसपाराम खिलाड़ी
संभलसपाइकबाल महमूद
असमोलीसपापिंकी यादव
चंदौसीभाजपागुलाबो देवी

Home / Rampur / एनालिसिसः BJP ने लगाया नकवी दांव, क्या रामपुर के मुस्लिमों को मना ले जाएगी भाजपा?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो