23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: VIDEO- जया प्रदा ने बनवाई थी करोड़ों रुपये की शानदार बिल्डिंग, लेकिन अब होता है इस तरह का काम

जया प्रदा ने अपने कार्यकाल में बनाई इमारत खंडहर में बदल चुकी है करोड़ों की लागत से बनी बिल्डिंग रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Mar 2019, 1:11 PM IST

rampur

जया प्रदा ने बनवाई थी करोड़ों रुपये की शानदार बिल्डींग, लेकिन अब होता है इस तरह का काम

रामपुर। रामपुर में आजम खान के खिलाफ बीजेपी की ओर से जया प्रदा चुनावी मैदान में उतर रही हैं। जिसे लेकर रामपुर में भी चर्चाएं जोरों पर हैं। जहां जया प्रदा के पिछले कार्यकाल की बातें हो रही हैं वहीं आजम खान भी अपने बयान से सुर्खियों में हैं। लेकिन रामपुर की सांसद रह चुकी जया प्रदा ने अपने कार्यकाल बनवाया गया करोड़ों रुपए की लागत से एक हैंडीक्राफ्ट सेंटर भी चर्चा में है।

दरअसल जयाप्रदा ने अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की लागत से एक हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनवाया आज वह स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से नशेड़ियों का अड्डा बन गया। तामम नशेड़ी यहां आकर चरस ओर गांजा पीते हैं। हैंडीक्राफ्ट सेंटर पर मौजूद चौकीदार के विरोध करने पर नशेड़ी चाकू से जान से मारने की धमकी देतें हैं।

दरअसल अपने कार्यकाल के दौरान रामपुर की पूर्व की सांसद रहीं जयाप्रदा ने युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाया था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से कार्यकाल के वक्त उसे चालू नहीं करा पाई। वर्तमान सासंद ने कभी इस बिल्डिंग पर गौर नहीं किया और न ही प्रशासन ने। आलम यह है कि अब यह खंडहर में बदलता जा रहा है जिसकी वजह से यह अब बदमाशों और नशा करने वालों का अड्डा बनता जा रहा है।

वहीं अब माना यह जा रहा है कि अगर जयप्रदा यहां से जीत आती हैं तो इस इमारत की किस्मत भी जाग सकती है और यह हेंडीक्रफ्ट सेंटर चालू हो जाएगा। फिलहाल करोड़ों रुपए की लागत से बनवाई गई बिल्डिंग अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रही हैं, लेकिन किसी को कोई चिंता नहीं।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग