रामपुर

जया प्रदा ने आजम खान की पत्‍नी को दी नसीहत, कहा- फातिमा को अपने बेटे को…

23 अप्रैल को रामपुर लोकसभा सीट पर हुआ था मतदान
भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा ने आजम पर साधा निशाना
कहा- इस बार फर्जी वोट नहीं पड़ पाए हैं

रामपुरApr 25, 2019 / 12:25 pm

sharad asthana

जया प्रदा ने आजम खान की पत्‍नी को दी नसीहत, कहा- फातिमा को अपने बेटे को…

रामपुर। फिल्‍म अभिनेत्री और रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा ने मतदान के बाद फिर से सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा है। उन्‍होंने आजम खान की पत्‍नी को भी नसीहत दी। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि वो खिलजी तो हैं ही।
यह भी पढ़ें

वोटिंग के दौरान आजम खान ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

एक होटल में की थी प्रेसवार्ता

23 अप्रैल को रामपुर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था। बुधवार को भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा ने एक होटल में प्रेसवार्ता की। आजम खान के ईवीएम खराब होने के आरोप पर उन्‍होंने कहा कि इस बार फर्जी वोट नहीं पड़ पाए हैं। गुंडागर्दी भी नहीं हो पाई है। इस वजह से वह बौखला रहे हैं। उनको अपनी हार का अंदाजा हो चुका है इसलिए वह बौखला गए हैं। इससे पहले वह फर्जी वोटों से जीतते थे। इस बार निष्पक्ष मतदान हुआ है। उन्‍होंने अपने खिलजी वाले पुराने बयान को लेकर कहा कि पद्मावत देखकर उन्‍हें अनुमान हुआ था कि उनके साथ ही ऐसा जुल्‍म हुआ था। उन्‍होंने उस समय आजम को खिलजी नहीं कहा था। अब वह अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। वह खिलजी तो हैं ही।
यह भी पढ़ें

रामपुर के नवाब खानदान ने वोट डालकर बताया, केंद्र में किसी सरकार बनेगी

कहा- बेटे को समझाना चाहिए था

आजम खान की पत्‍नी डॉ. तंजीन फातिमा द्वारा आजम और अब्‍दुल्‍ला के बयानों को सही ठहराने पर उन्‍होंने कहा कि फातिमा भाभी को पति और बेटे के बयान का समर्थन नहीं करना चाहिए। आखिर उनके घर में भी महिलाएं हैं। वह अनारकली नहीं हैं। एक मां होने के नाते फातिमा को अपने बेटे को समझाना चाहिए था। अगर फातिमा ऐसा करतीं तो उनका धन्‍यवाद करतीं। दानव वाले बयान को लेकर जया प्रदा ने सफाई दी कि उन्‍होंने किसी को दानव नहीं कहा। वह तो उस समय रामपुर में आई भी नहीं थी। इसके साथ ही उन्‍होंने रामपुर की जनता का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने कहा कि समस्‍त कर्मचारी व पुलिसकर्मियों को वह धन्‍यवाद करना चाहती हैं। उन्‍होंने शांतिपूण चुनाव संपन्‍न कराया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Rampur / जया प्रदा ने आजम खान की पत्‍नी को दी नसीहत, कहा- फातिमा को अपने बेटे को…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.