scriptरामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को हराया, भाजपा की पहली जीत | rampur election result akash saxena won rampur seat | Patrika News
रामपुर

रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को हराया, भाजपा की पहली जीत

रामपुर सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना जीत गए हैं। उन्होंने सपा के उम्मीदवार आसिम रजा को हराया है।

रामपुरDec 08, 2022 / 05:15 pm

Rizwan Pundeer

aakash.jpg

रामपुर के नए विधायक बने आकाश सक्सेना हनी

आकाश सक्सेना हनी ने सपा के उम्मीदवार आसिम रजा को 34 हजार वोटों से हराया है। गुरुवार को वोटिंग शुरू होने के बाद आकाश और आसिम रजा में करीबी मुकाबला रहा। आखिरी घंटे में आकाश ने आसिम पर बढ़त बनाते हुए चुनाव जीत लिया।
रामपुर चुनाव में सपा और भाजपा के बीच ही सीधी मुकाबला हुआ। भाजपा और सपा के बाद सबसे ज्यादा 480 वोट नोटा को मिले हैं। रामपुर सदर सीट पर 1952 के बाद ये पहली बार है जब भाजपा यहां से जीती है। इसके साथ-साथ कोई हिन्दू उम्मीदवार भी रामपुर सीट से पहली बार जीता है। अभी तक इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी ही जीत हासिल करते रहे थे।

लंबे समय तक रहा सपा का दबदबा
रामपुर सदर पर पहले कांग्रेस और उसके बाद समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। रामपुर सदर पर सबसे ज्यादा 10 बार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड आजम खान के नाम है।

पड़े थे सिर्फ 33% वोट

रामपुर सदर विधानसभा पर 5 दिसंबर को वोट पड़े थे। सीट पर कुल 33% मतदान हुआ था। इस दौरान समाजवादी पार्टी ने लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप भी लगाया था। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

Home / Rampur / रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को हराया, भाजपा की पहली जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो